Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swapna Shastra: सपने में बंदर को देखने से मिलते हैं ये संकेत, बदल सकती है आपकी किस्मत

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:58 AM (IST)

    रात में सपने तो सभी को आते हैं लेकिन कुछ सपने होते हैं जो भविष्य की ओर इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का अलग-अलग मतलब होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपने सपने में बंदर को देखा है तो इससे भविष्य में किस तरह के संकेत मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    Hero Image
    Swapna Shastra: सपने में बंदर को देखने से मिलते हैं ये संकेत, बदल सकती है आपकी किस्मत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Auspicious signs in Dreams: हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सपने में दिखने वाली सभी चीजें इंसान के भविष्य की तरफ इशारा करती हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का अलग-अलग मतलब होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपने सपने में बंदर को देखा है, तो इससे भविष्य में किस तरह के संकेत मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें, मिल सकता है बर्बादी को निमंत्रण

     

    सपने में बंदर को गुस्से में देखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बंदर को गुस्से में देखना अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि इंसान का किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। साथ ही मान सम्मान में कमी आएगी। यह सपना जीवन की परेशानियों का कारण बन सकता है।

    बंदर को तैरते हुए देखना

    यदि आपने सपने में बंदर को पानी में तैरते हुए देखा है, तो इसका मतलब यह है कि आपको किसी से परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं अगर सपने में आपको बंदर ने काट लिया है, तो इसका मतलब यह है कि आपको जीवन में किसी चोट का सामना करना पड़ता है।

    बंदरों को लड़ते हुए देखना

    इसके अलावा यदि आप सपने में बंदरों को आपस में लड़ते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि परिवार में किसी वजह से दरार पड़ सकती है। ऐसे में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। अगर आप सपने में बंदर को खाना चुराते देखते हैं, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होने वाला है।

    बंदर को झुंड में देखना

    अगर आपने सपने में बंदर को झुंड में देखा है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आने वाला समय खुशहाल रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई में नहीं गिरानी चाहिए ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

     

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'