Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2025 Date: आज कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण? एक क्लिक में पढ़ें क्या करें और क्या न करें?

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 09:31 AM (IST)

    Surya Grahan 2025 Date हर महीने में अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष के समापन की तिथि पर सर्वपितृ अमावस्या (Sarvapitri Amavasya 2025) मनाई जाएगी। इस अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) से जुड़ी जरुरी बातें।

    Hero Image
    21 september 2025 surya grahan time in hindi: सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 21 सितंबर (Sarvapitri Amavasya 2025 Date) को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जा रही है। इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत होगी। सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या के अवसर पर इन कामों को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष की समस्या दूर होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार सर्वपितृ अमावस्या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Date) लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण (Today Surya Grahan Time 2025) के दौरान पूजा-अर्चना और भोजन का सेवन करना वर्जित है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण (Surya Grahan 2025 Time) के समय नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) के दौरान क्या करें और क्या न करें।

    सूर्य ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Surya Grahan 2025 Date and Time)

    सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Mein Kab Lagega) की शुरुआत 21 सितंबर (Surya Grahan 2025 in India Date and Time) की रात 10 बजकर 59 मिनट पर होगी और समापन रात 03 बजकर 23 मिनट पर होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Kitne Baje Se Hai) है और भारत में नजर नहीं आएगा।

    सूर्य ग्रहण में क्या करें (What to do during a solar eclipse)

    • सूतक काल (Surya Grahan 2025 Sutak Kaal Time) से पहले ही मंदिर के कपाट को बंद कर दें।
    • खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते को डाल दें। ऐसा माना जाता है कि इस भोजन में तुलसी के पत्ते को डालने से खाने पर ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
    • सूर्य ग्रहण के समय में देवी-देवताओं के मंत्रों का जप करें।
    • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें।
    • मंदिर और घर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
    • पूजा करने के बाद अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।

    सूर्य ग्रहण में क्या न करें (What not to do during a solar eclipse)

    • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना करना वर्जित है। इसके अलावा देवी-देवताओं की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।

  • गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
  • इसके अलावा नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।
  • किसी भी तरह का कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य न करें। ऐसा करने से शुभ काम का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।
  • भोजन का सेवन न करें।
  • यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: इस वीकेंड लगने वाला है खास सूर्य ग्रहण, नोट कर लें इसका समय और क्यों है ये खास

    यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के दिन जरूर करें ये काम, नहीं सताएंगे बुरे परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।