Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024 Daan: सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का करें दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

    सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) के अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-व्रत करने का विधान है। साथ ही स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 03 Apr 2024 11:06 AM (IST)
    Hero Image
    Somvati Amavasya 2024 Daan: सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का करें दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024 Daan: सनातन धर्म में सभी अमावस्या तिथि का अधिक महत्व है, लेकिन चैत्र माह में आने वाली सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। यह पर्व हर माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार सोमवती अमावस्या 08 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-व्रत करने का विधान है। साथ ही स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान या फिर घर में पानी में गंगाजल मिलाकर नहाने और दान करने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इस मंगलकारी स्तोत्र का पाठ, नाग दोष से मिलेगी मुक्ति

    सोमवती अमावस्या 2024 दान (Somvati Amavasya 2024 Daan)

    • सनातन धर्म में पर्व और व्रत पर दान करने का अधिक महत्व है। सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को कपड़ों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
    • इसके अलावा सोमवती अमावस्या पर भूमि दान भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भूदान करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं।
    • अमावस्या तिथि के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। काले तिल का दान करने से इंसान को जीवन में अद्भुत लाभ मिलते हैं और कुंडली से बुरे ग्रहों का असर खत्म होता है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
    • सोमवती अमावस्या पर चांदी से बनी चीजों का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि चांदी का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं। साथ ही इंसान को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की इस विधि से करें पूजा, जीवन सदैव रहेगा खुशहाल

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'