Shukrwar Vrat Ke Niyam: शुक्रवार व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा होगी असफल
शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने का विधान है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही इंसान के जीवन के सभी तरह के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। इस व्रत को विशेषकर स्त्रियां करती हैं। हालांकि पुरुष भी वैभव लक्ष्मी का व्रत रख सकते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrwar Vrat Ke Niyam: सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने का विधान है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन के सभी तरह के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। इस व्रत को विशेषकर स्त्रियां करती हैं। हालांकि, पुरुष भी वैभव लक्ष्मी का व्रत रख सकते हैं। मान्यता के अनुसार, शुक्रवार व्रत के दौरान कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। साथ ही इंसान को धन की कमी का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं शुक्रवार व्रत में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shri Kuber Chalisa: शुक्रवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी चालीसा का पाठ, धन से भर जाएंगे भंडार
शुक्रवार व्रत के नियम
- शुक्रवार व्रत के दौरान आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप कुट्टू और सिंघाड़े का आटा खा सकते हैं।
- शुक्रवार व्रत में तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- शुक्रवार व्रत के दिन घर को साफ को रखें। कहा जाता है कि साफ सफाई वाले स्थान पर ही मां लक्ष्मी वास करती हैं।
- इस दिन व्रती किसी का अपमान न करें और न ही किसी से लड़ाई-झगड़ा करें।
- सनातन धर्म में दान करना उत्तम माना जाता है लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। शुक्रवार के दिन चांदी और चीनी का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे जीवन में सुख खत्म हो जाता है।
- शुक्रवार व्रत के दौरान किसी से पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन पैसों का लेन-देन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही धन की कमी होती है।
यह भी पढ़ें: Laxmi Puja: माता लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, मिलेगा भौतिक सुखों का वरदान
Author- Kaushik Sharma
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।