Shukra Gochar 2025: 21 अगस्त से इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव (Sun Gochar 2025) एक राशि में तकरीबन 25 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा करने से सुखों के कारक शुक्र देव प्रसन्न होते हैं। शुक्र देव अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुखों के कारक शुक्र देव 21 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को आर्थिक विषमता से छुटकारा मिलेगा। साथ ही अटका या रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
ज्योतिषियों की मानें तो 21 अगस्त के दिन शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। इस दिन शुक्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में उजाला होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से वृषभ राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मनचाही मुराद पूरी होगी। दान-पुण्य में मन लगेगा। विभिन्न प्रकार की विद्याओं की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विशेष गुणों के माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे।
आपकी यश और कीर्ति फैलेगी। पितृ पक्ष से पूर्व गहने की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही फ्यूचर में गाड़ी खरीदने की भी प्लानिंग करेंगे। फ्रीलांस वर्क से कमाई होगी। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भौतिक सुखों पर धन व्यय कर सकते हैं। सुख और संपत्ति में वृद्धि होगी। लेखन से जुड़े लोगों को काम मिल सकता है। वेडिंग प्लानर से जुड़े लोगों की कमाई होगी। कारोबार से दोगुना लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शुक्र देव कई मामलों में शुभ फल प्रदान करेंगे। तार्किक शक्ति में वृद्धि होगी। इससे बिजनेस में आप बेहतर करेंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। किसी महिला की मदद से आप धन कमाने में सफल होंगे। इसके साथ ही आय के कई नवीन साधन बनेंगे।
आप सम्मानित व्यक्ति हो सकते हैं। घूमने का प्लान बन सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। जीवन में नाना प्रकार के भौतिक सुखों का आगमन होगा। ऋण संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, पुत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पुत्र को लेकर मानसिक तनाव रहे।
धनु राशि
21 अगस्त से धनु राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। धनु राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। सभी रुके काम पूरे होंगे। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आप विनोदी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आय में बढ़ोतरी होगी।
कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को विशेष ऑफर मिल सकता है। इसके साथ ही वेडिंग प्लानिंग करने वालों को एडवांस बुकिंग मिल सकती है। निवेश करने से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को नया काम का ऑफर आ सकता है। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। आर्थिक या कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: अधूरे काम होंगे पूरे, जानें धनु और मकर पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: आर्थिक मामलों में होगा सुधार, जानें तुला और वृश्चिक पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।