Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारियल को क्यों कहा जाता है श्रीफल, इसलिए बनाया जाता है पूजा का हिस्सा

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 03:32 PM (IST)

    किसी भी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य में नारियल का इस्तेमाल जरूरी रूप से होता है। नारियल को श्रीफल (Shrifal ka mahatva) भी कहा जाता है लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं। दरअसल श्रीफल नाम के पीछे एक पौराणिक मान्यता मिलती है जो इसे बहुत ही खास बनाती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    Hero Image
    Shrifal ka mahatva in hindi (Picture Credit: Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ में नारियल का प्रयोग शुभ माना जाता है, जैसे कलश स्थापना, विवाह आदि। इसके साथ ही किसी काम की शुरुआत या फिर नई वस्तु जैसे गाड़ी लेने पर भी नारियल तोड़कर ही उसकी शुरुआत की जाती है। इस फल का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं श्रीफल का धार्मिक महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों कहा जाता है श्रीफल

    श्रीफल में 'श्री' का अर्थ है मां लक्ष्मी (Goddess Laxmi)। हिंदू धर्म में नारियल यानी श्रीफल का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-धान्य की देवी माना गया है। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में श्रीफल को अत्यंत शुभ और पवित्र फल के रूप में देखा जाता है।

    श्रीफल का धार्मिक महत्व

    ऐसी मान्यता है कि पूजा में श्रीफल अर्पित करने से घर में संपन्नता आती है। इसी के साथ श्रीफल में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास भी माना जाता है। साथ ही श्रीफल (Shriphal) को उस कल्पवृक्ष का प्रतीक भी माना जाता है, जो समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुआ था और मनचाहा फल प्रदान करता था।

    इसलिए बनता है पूजा का हिस्सा

    रणवीर बरार ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो में भी यह बताया कि आखिर नारियल को पूजा का हिस्सा क्यों बनाया जाता है। जिसके अनुसार, अन्य फल बीज की मदद से उगते हैं, जिससे उनके खाने के बाद झूठे बीज से उगने की भी संभावना रहती है। वहीं नारियल बिना किसी बीज के उगता है, जिस कारण पूजा-पाठ आदि में इसका इस्तेमाल करना पवित्र माना जाता है।

    कर सकते हैं ये काम

    नारियल या श्रीफल का संबंध धन की देवी से माना गया है, इसलिए इसके कुछ खास उपाय से आपको धन संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करें और उन्हें एक एक जटा वाला नारियल अर्पित करें। पूजा के बाद इस नारियल को सिक्के और फूलों के साथ एक लाल कपड़े में लपेट दें और अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से कुबेर देव होते हैं प्रसन्न

    यह भी पढ़ें - Puja Path Tips: पूजा के दौरान मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए जल्द पूरी होगी मनोकामना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner