Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shiv Puran: मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत, शिव पुराण की बातें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 02:44 PM (IST)

    Shiv Puran in Hindi मृत्यु एक ऐसा अटल सत्य है जिसे चाहकर भी कोई व्यक्ति टाल नहीं सकता। जिस भी प्राणी ने धरती पर जन्म लिया है उनकी मृत्यु होना भी निश्चित है। ऐसे में शिव पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को मृत्यु से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

    Hero Image
    Shiv Puran: मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shiv Puran Death Sign: शिव पुराण हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराणों में से एक है। इस पुराण में भगवान शिव की महिमा का वर्णन मिलता है। इस पुराण में भगवान शिव की लीलाओं और उनके विभिन्न अवतारों के बारे में बताया गया है। इतना ही नहीं, शिव पुराण में व्यक्ति के जन्म और मरण दोनों से संबंधित कई बातें बताई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलते हैं ये संकेत

    शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं।  मृत्यु से पहले व्यक्ति की 5 इंद्रियां सही से काम करना बंद कर देती हैं। इन संकेतों का अर्थ होता है कि व्यक्ति की मृत्यु समीप हैं।

    शरीर पर दिखाई दें ये निशान

    जब किसी व्यक्ति का शरीर अचानक से नीला या फिर सफेद पड़ जाए, या फिर शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्‍ते जैसे निशान दिखने लगें, तो इसे भी शिव पुराण में मृत्यु का संकेत माना गया है। 

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2023: साल के आखिरी प्रदोष पर ऐसे करें महादेव की पूजा, खुशियों से भर जाएगा नया साल

    इन संकेतों से रहे सावधान

    शिव पुराण में कहा गया है कि जब किसी व्यक्ति का बायां हाथ फड़कने लगे या फिर मुंह के अंदर का ऊपरी हिस्सा जिसे तालू कहते हैं, अगर वह सूखने लगे तो यह भी व्यक्ति को मृत्यु का संकेत दे सकता है। इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति के पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    जब दिखना बंद हो जाएं ये चीजें

    शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति व्यक्ति को चांद और तारे ठीक से नहीं दिखाई देते हैं। या फिर व्यक्ति को पानी और दर्पण में अपनी परछाई दिखना बंद हो जाए तो यह भी मृत्यु का संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Paush Shivratri 2024: साल 2024 की पहली मासिक शिवरात्रि कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'