Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheetala Ashtami 2025: शीतला अष्टमी पर इन चीजों का करें दान, दूर होगी आर्थिक तंगी

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 10:54 AM (IST)

    इस साल 22 मार्च को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। यह गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता रानी की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा इस मौके (Sheetala Ashtami 2025) पर दान का भी बड़ा महत्व है तो आइए यहां पर जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान अच्छा माना जाता है?

    Hero Image
    Sheetala Ashtami 2025: जरूर करें इन चीजों का दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शीतला अष्टमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदुओं के प्रमुख व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा का विधान है। इस दिन लोग अपने परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखते हैं। वहीं, इस दिन (Sheetala Ashtami 2025) कुछ चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है, तो आइए जानते हैं कि शीतला अष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीतला अष्टमी कब है? (Shitala Ashtami 2025 Date And Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 23 मार्च को सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 22 मार्च को शीतला अष्टमी मनाई जाएगी।

    जरूर करें इन चीजों का दान (Sheetala Ashtami Daan)

    शीतला अष्टमी के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

    वस्त्र

    शीतला अष्टमी के दिन वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे आपको माता शीतला की कृपा मिलेगी और आपके घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहेगी।

    अनाज

    शीतला अष्टमी के दिन अनाज का दान करना भी बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसे में इस पावन तिथि पर आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी।

    जल

    इस शुभ दिन पर जल का दान करना भी पुण्यदायी माना गया है। इस दिन आप किसी प्यासे व्यक्ति को जल पिला सकते हैं। या फिर किसी स्थान पानी की सेवा करवा सकते हैं। इससे आपके जीवन में शांति आएगी।

    यह भी पढ़ें: Monday Puja Tips: सोमवार के दिन भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं आप

    झाड़ू

    इस तिथि पर झाड़ू का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर झाड़ू का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और घर में बरकत आएगी।

    सूप

    शीतला अष्टमी के दिन सूप का दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सूप का दान कर सकते हैं। इससे आपको माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

    शीतला अष्टमी का धार्मिक महत्व (Sheetala Ashtami significance)

    शीतला अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देवी शीतला की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दिन बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इसलिए इसे बसौड़ा भी कहा जाता है।

    शीतला अष्टमी मंत्र (Sheetala Ashtami Mantra)

    1. "ॐ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः"

    2. ''वन्देऽहंशीतलांदेवीं रासभस्थांदिगम्बराम्, मार्जनीकलशोपेतां सूर्पालंकृतमस्तकाम्,

    शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।''

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतर्थी आज, इस विधि से करें पूजा, एक क्लिक में जानें व्रत से जुड़ी पूरी डिटेल्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।