Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri के दौरान जन्मे बच्चों में होती है ये खासियत, परिवार में बिखेरते हैं खुशियां

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 01:30 PM (IST)

    इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। इस उत्सव का समापन 1 अक्टूबर को होगा। इस प्रकार शारदीय नवरात्र पर्व इस बार 10 दिनों का होने वाला है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) या उसके आसपास जन्म लेने वाले लोगों में क्या खासियत पाई जाती है।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2025 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र की अवधि माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दौरान साधक व्रत करते हैं और देवी के अलग-अलग दिनों पर देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर शारदीय नवरात्र के दौरान आपके घर या रिश्तेदारी में किसी के यहां पर बच्चे का जन्म हुआ है, तो यह आपको लिए एक बहुत ही खास संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार में लाते हैं खुशियां

    शारदीय नवरात्र के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि इन लोगों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है। इनके जन्म से परिवार में भी सुख और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं अगर शारदीय नवरात्र के दौरान घर में कन्या का जन्म होता है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

    क्योंकि उस कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है। इस कन्या के आगमन से परिजनों के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इस प्रकार शारदीय नवरात्र में घर में बच्चे का जन्म होना एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    होती हैं ये खूबियां

    शारदीय नवरात्र के दौरान जन्मे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। यह धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और धर्म-कर्म के कार्यों में की तरफ इनका झुकाव रहता है। जिस भी क्षेत्र से यह लोग जुड़ते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं। साथ ही यह लोग अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता भी हासिल करते हैं। यह लोग हंसमुख होते हैं और जल्दी दोस्त बनाते हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    मिलते हैं शुभ परिणाम

    शारदीय नवरात्र में जन्म लेने वालों का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है और यह लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का साथ मिलता है और यह सफल होते हैं। यह लोग पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छे होते हैं और इन्हें जीवन में कोई-न-कोई उपलब्धि जरूर मिलती है।

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2025: 09 या 10 दिन कितने दिन होंगे शारदीय नवरात्र? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर करें ये काम, सुख-शांति से भरा रहेगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।