Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार के दिन पड़ रही है Shani Jayanti, शनिदेव की कृपा के लिए इन कामों से बनाएं दूरी

    हर साल ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती मंगलवार 27 मई को मनाई जा रही है। ऐसे में आपको इस दिन पर कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहे और आपको किसी तरह के कष्ट न झेलने पड़ें।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 20 May 2025 10:55 AM (IST)
    Hero Image
    Shani Jayanti 2025 शनि जयंती पर क्या नहीं करना चाहिए?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य देव के पुत्र शनिदेव न्याय का देवता और कर्मफल दाता भी कहलाते हैं। शनिदेव की कृपा प्राप्ति का सबसे उत्तम तरीका यही है कि अपने कर्मों को सही रखा जाए और हमेशा दूसरों का भला किया जाए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको आपके किन कर्मों के कारण शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीवन में शुरू हो जाती हैं परेशानी

    जो व्यक्ति बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं करता, उसे कभी भी शनिदेव की कृपा की प्राप्ति नहीं हो सकती। साथ ही ऐसे लोगों को शनि की वक्री दृष्टि का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

    इन लोगों को नहीं मिलती कृपा

    जो लोग पशु-पक्षियों व निर्बलों और असहाय को तंग करते हैं, उन्हें भी शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ गलत मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति जैसे, चोरी, झूठ बोलने, हिंसा करने आदि वाले लोगों को भी कभी शनिदेव की कृपा नहीं मिलती और इनका जीवन संकटों से घिर जाता है।

    यह भी पढ़ें - Shani Jayanti 2025: वर्षों बाद सुकर्मा योग में मनाई जाएगी शनि जयंती, मिलेगा दोगुना फल

    रखें इन बातों का ध्यान

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन सरसों का तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि इस दिन पर सरसों के तेल का दान करना शुभ होता है। ऐसे में आप पहले ही सरसों का तेल खरीदकर रख सकते हैं। साथ ही इस दिन उड़द की दाल का सेवन करना भी शुभ नहीं माना जाता।

    इन कामों से भी बनाएं दूरी

    अमावस्या तिथि पर पड़ने के कारण शनि जयंती के दिन कोई नया काम शुरू करना भी शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ शनि जयंती के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने वाले जातक को भी जीवन में बहुत से कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Shani Jayanti 2025: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान, तो शनि जयंती के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।