Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें मंत्रों का जप, नहीं सताएगी कोई बाधा
शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस उपाय को करने से शनिदेव की नाराजगी दूर होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या पर शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार शनि जयंती मंगलवार 27 मई को मनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप इस दिन पर अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जप करते हैं, तो इससे आपको शनिदेव की असीम कृपा की प्राप्ति हो सकती है।
- मेष राशि - मेष राशि के जातकों को शनि जयंती पर ॐ शांताय नमः मंत्र का जप करना चाहिए।
- वृषभ राशि - वृषभ राशि वाले लोगों को शनि जयंती के दिन ॐ वरुणाय नमः मंत्र का जप करने से विशेष लाभ मिल सकता है।
- मिथुन राशि - शनि जयंती के दिन आप‘ॐ मांडया नमः’ मंत्र का जप कर सकते हैं।
- कर्क राशि - शनि जयंती के दिन आपको शनिदेव की कृपा के लिए ॐ सुंदराय नमः मंत्र का जप करना चाहिए।
- सिंह राशि - शनि जयंती के खास मौके पर आप ॐ सूर्यपुत्राय नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
- कन्या राशि - शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आप शनि जयंती के दिन ॐ महानियागुणत्मन्ने नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या पर कैसे करें पितरों का तर्पण? पितृ बरसाएंगे कृपा
- तुला राशि - शनि जयंती के दिन आपको ॐ छायापुत्राय नमः मंत्र का जप करने से कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है।
- वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातक ॐ नीलवर्णाय नमः मंत्र का जाप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- धनु राशि - धनु राशि वाले शनि जयंती के मौके पर ॐ छायापुत्राय नमः मंत्र का जप कर सकते हैं।
- मकर राशि - शनि जयंती के दिन आपको ॐ शरवाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए।
- कुंभ राशि - कुंभ राशि वाले ॐ महेशाय नमः मंत्र का जप कर शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
- मीन राशि - मीन राशि वालों को शनि जयंती के दिन ॐ सुंदराय नमः मंत्र का जप करने से काफी लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Shani jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि अनुसार भगवान शनि को अर्पित करें ये खास चीजें, मिलेगा मनचाहा फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।