Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, महादेव होंगे प्रसन्न

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 02:06 PM (IST)

    हर माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि पर विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन पर अगर आप शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करते हैं तो इससे आपको शिव जी की कृपा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है।

    Hero Image
    Sawan Shivratri 2025 मिलेगा महादेव का आशीर्वाद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2025) का व्रत किया जाता है। सावन की मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पर कावंड़िए हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद ही उनकी यात्रा पूरी होती है। इस बार सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को मनाई जा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन पर आपको शिवलिंग पर क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए, जिससे भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

    पूजा में जरूर अर्पित करें ये चीजें

    सावन शिवरात्रि पर श्रद्धापूर्वक शिवलिंग का अभिषेक करें और शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करें। इसके साथ ही अगर आप धन संबंधी परेशानियां झेल रहे हैं, तो इसके लिए सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर गन्ने का रस जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

    मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

    सावन शिवरात्रि की पूजा में शिव जी को भोग के रूप में खीर या मिठाई का भोग लगाएं। इसके साथ ही शिवरात्रि पर आप शिवलिंग पर सफेद चंदन से त्रिपुंड भी जरूर बनाएं और शिव जी के मंत्रों का जप करें। अंत में धूप और दीप जलाकर भोलेनाथ की आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।

    यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर किस समय करें शिवलिंग का जलाभिषेक, जानिए पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

    बनी रहेगी सुख-समृद्धि

    सावन शिवरात्रि पर आप भोलेनाथ की पूजा में उन्हें शहद अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको महादेव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन पर पुरुषों को शिवलिंग पर जनेऊ अर्पित करना चाहिए, वहीं महिलाओं को माता पार्वती को शृंगार की सामग्री चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से भी आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर करें इन चमत्कारी शिव मंत्रों का जप, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।