Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samudrik Shastra: शनि पर्वत पर तिल वालों को करना पड़ता है संघर्ष, जानिए क्या कर सकते हैं उपाय

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 02:10 PM (IST)

    हस्तरेखा के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शनि पर्वत पर तिल होना (mole meaning on Saturn mount) मिले-जुले रिजल्ट्स देता है। आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कैसी होती है इन लोगों की पर्सनैलिटी और उन्हें क्या करने चाहिए उपाय।

    Hero Image
    ऐसे लोगों को शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में शनि को कर्म का कारक माना जाता है। हथेली में बीच वाली उंगली के नीचे का क्षेत्र शनि पर्वत का कहलाता है। इस जगह पर तिल होने से व्यक्ति को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मगर, उनके किए गए काम उन्हें जीवन में सफलता जरूर दिलाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनि पर्वत पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोगों को मेहनत करने में कोई परेशानी नहीं होती। यह लोग बहुत कर्मठ होते हैं और अपने काम को पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है कि जो काम इन्हें दिया गया है, वह पूरा होगा।

    शनि पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऐसे लोग जुझारू होते हैं और अपने काम के प्रति अपनी लगन के चलते हार नहीं मानते। इसकी वजह से कई बार समय जरूर लगता है, लेकिन सफल होने की गारंटी भी होती है।  

    सरकारी नौकरी का होता है योग

    ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने का भी योग होता है। सरकारी नौकरी पर यदि ऐसे लोग उच्च पदस्य होते हैं, तो इनको अपने काम और ईमान से डिगाया नहीं जा सकता। शनि पर्वत पर तिल आमतौर पर व्यक्ति के धनी होने का संकेत देता है।

    इससे यह भी पता चलता है कि व्यक्ति को जीवन में मान सम्मान और सुख समृद्धि भरपूर मात्रा में मिलेगी। शनि पर्वत पर तिल व्यक्ति को कठोर परिश्रम करवाता है। इसलिए अपने कमाए गए पैसों को खर्च करने में यह लोग विशेष सावधानी बरतते हैं। इस वजह से समय के साथ इनका वित्तीय कौशल बहुत अच्छा हो जाता है।

    व्यवसाय में भी यह लोग काफी सफलता हासिल करते हैं। ऐसे लोग कभी भी शॉर्टकट अपने में विश्वास नहीं रखते हैं। ऐसे लोग जो भी काम करते हैं, उसमें हंड्रेड परसेंट एफर्ट्स डालते हैं। शनि पर्वत पर तिल वाले लोगों को आग और बिजली से सावधान रहना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: चंद्र पर्वत पर तिल मानसिक परेशानी और बेचैनी का देता है संकेत, जानिए क्या उपाय करें

    कर सकते हैं ये उपाय 

    शनि पर्वत पर तिल वाले लोगों को यदि बहुत कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें काले तिल का दान करना चाहिए। आप इसे किसी निर्धन व्यक्ति को दान कर सकते हैं या शनि मंदिर में चढ़ा सकते हैं। 

    इसके अलावा शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करते हुए सात बार परिक्रमा करें। इससे भी राहत मिलती है। 

    यह भी पढ़ें- Gupt Navratri June 2025: सपने में मां दुर्गा को देखा, जानिए क्या शुभ बातों का मिल रहा है संकेत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।