Gupt Navratri June 2025: सपने में मां दुर्गा को देखा, जानिए क्या शुभ बातों का मिल रहा है संकेत
गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) के दौरान सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा की तस्वीर देखने का मतलब है कि परेशानियां खत्म होने वाली हैं। श्रृंगार के साथ देखने पर खुशियों के संकेत मिलते हैं और अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपना हर कोई देखता है। मगर सपनों में देवी-देवताओं के दर्शन दुर्लभ लोगों को ही होते हैं। इस समय जबकि आषाढ़ गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) चल रहे हैं, साधक गुप्त तरीके से मां दुर्गा की उपासना करने में लगे हुए हैं।
ऐसे में यदि सपने में मां दुर्गा के दर्शन हो जाएं, तो बहुत ही शुभ संकेत के रूप में इसे माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति को सपने में देखने का मतलब है कि जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म होने वाली हैं।
ये हैं शुभ सपने
मां दुर्गा को सपने में यदि आपने श्रृंगार के साथ देखा है, तो इसका मतलब है कि जीवन में जल्द खुशियों के संकेत मिल सकते हैं। अविवाहित कन्याओं ने यदि सपने को देखा है, तो इसका मतलब है कि उनके शीघ्र विवाह हो सकता है।
सपने में मां दुर्गा को लाल रंग की साड़ी में देखना बहुत शुभ माना जाता है। यह स्वप्न संकेत देता है कि जीवन में अब सब अच्छा होने वाला है। यदि वह मुस्कुराती हुई दिखती हैं, तो इसका मतलब है कि जीवन में अब शुभ परिवर्तन होने वाले हैं। इसका असर आपके कार्यक्षेत्र से लेकर आपके व्यवसाय तक देखने को मिलेगा।
सपने में यदि अपने मां दुर्गा को शेर पर सवार देखा है, तो इसका अर्थ है कि अब आपकी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। सिंह पर सवार मां दुर्गा आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों से निकलने के लिए आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- आध्यात्मिक मोक्ष चाहने वालों के लिए है गुप्त नवरात्र, मंत्र जाप से करें दैवीय शक्तियों का अनुभव
ये हैं अशुभ संकेत
यदि अपने सपने में मां दुर्गा को सफेद या काले रंग के वस्त्र में देखा है। वह रोती हुई या दुखी मुद्रा में दिखाई दे रही हैं, तो इस शुभ संकेत नहीं माना जाता। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना बुरे समय की शुरुआत का संकेत देता है।
वहीं, यदि अपने मां दुर्गा की मूर्ति सपने में टूटी हुई अवस्था में देखी है, तो इसे भी शुभ संकेत के रूप में नहीं देखा जा सकता। इसका मतलब है कि जीवन में कोई बड़ी परेशानी या संकट पैदा होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Good Deed or Bad Luck: बासी रोटी दान करके दुर्भाग्य को बुला रहे हैं आप, जानिए उसका क्या करें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।