विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samudrik Shastra: हथेली के गुरु पर्वत पर तिल हो, तो जिंदगी भर मिलती है दौलत शोहरत

Published: Wed, 25 Jun 2025 02:00 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 02:04 PM (IST)

हस्तरेखा के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत पर ...और पढ़ें

विवाह और उच्च शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है।

विवाह और उच्च शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में बृहस्पति को देवगुरु माना जाता है। यानी वह देवताओं को ज्ञान देते हैं। इसलिए देवता भी उनको झुककर प्रणाम करते हैं। यानी उनका पद और उनकी प्रतिष्ठा अविवादित रूप से सबसे अधिक है। जिन लोगों का गुरु अच्छा होता है ऐसे लोगों को जीवन मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा खूब मिलती है।

गुरु पर्वत हथेली में पहली उंगली के ठीक नीचे का क्षेत्र होता है। गुरु पर्वत पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोगों को जीवन में धन और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं होती है।

हथेली पर तर्जनी उंगली के नीचे का क्षेत्र गुरु पर्वत कहलाता है। यहां तिल होने से व्यक्ति को मिले-जुले फल मिलते हैं। ऐसे लोगों को धन, ऐश्वर्य, मान-सम्मान तो मिलता है, लेकिन साथ ही उनके विवाह में बाधाएं आ सकती हैं। शैक्षणिक क्षेत्र से संबंधित परेशानी आ सकती हैं। हालांकि, कुल मिलाकर उनका जीवन सफल रहता है।

mole on jupiter mount

इन मामलों में होते हैं लकी

शुभ प्रभावों की अगर बात करें, तो गुरु पर्वत सबसे पहले व्यक्ति को जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। खाने-पीने से संबंधित अच्छी चीज ही मिलती हैं। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व की क्षमता भी होती है।

यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: बुध पर्वत पर तिल खूब दिलाता है पैसा, लेकिन बढ़ा देता है खर्चा भी

इन मामलों में आती है परेशानी

अगर अशुभ प्रभाव की बात करें, तो गुरु पर्वत पर तिल होने से यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति के विवाह में कुछ परेशानी हो सकती है। दरअसल, गुरु को ज्योतिष में विवाह का कारक भी माना जाता है। लिहाजा, गुरु पर्वत पर तिल होने से वैवाहिक संबंध खराब हो सकते हैं।

कई बार पति-पत्नियों के बीच में अहंकार को लेकर झगड़े होते हैं। कुछ मामलों में देखा गया है कि ऐसे लोगों का विवाह देर से ही होता है। पारिवारिक जीवन के मामलों में भी ऐसे लोगों के लिए परेशानियां कम नहीं होती।

हायर स्टडीज के मामले में परेशानी आती है। पढ़ाई या तो पूरी नहीं हो पाती या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में उनको कई तरीके की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद आप घर ला सकते हैं उसके हिस्से, जानिए चुकानी होगी कितनी कीमत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।