Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025 Bhog: प्रदोष व्रत के दिन महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा मनचाहा करियर

    धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से प्रदोष व्रत करने से भक्त को सभी तरह के डर से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पंचाग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत 09 फरवरी (Pradosh Vrat 2025 Date) को किया जाएगा। महादेव के भक्त प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करते हैं।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 08 Feb 2025 03:18 PM (IST)
    Hero Image
    Lord Shiv Ke Bhog: भोग थाली में क्या शामिल करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। माघ माह का आखिरी प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ने के चलते यह रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। त्रयोदशी तिथि को शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से बिगड़े काम जल्द पूरे होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत की पूजा थाली में शंकर जी के प्रिय भोग शामिल करें। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव (Bhagwan Shiv Ke Bhog) को प्रिय चीजों का भोग लगाने से सभी सुख मिलते हैं और जीवन खुशहाल होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025 Bhog) के दिन महादेव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

    यह भी पढ़ें: Magh Month Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, खुल जाएगी बंद किस्मत

    आर्थिक तंगी होगी जल्द खत्म

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा करें और सूखे मेवे का भोग (Bhagwan Shiv ko kya kya chadhaya jata hai) लगाएं। साथ ही महादेव के मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि शंकर जी को सूखे मेवे का भोग लगाने से आर्थिक तंगी में सुधार होता है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही मनचाहा करियर मिलता है।

    जीवन होगा खुशहाल

    अगर आप संतान-सुख की प्राप्ति चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत की पूजा थाली में खीर, आलू का हलवा, दही शामिल करें। माना जाता है कि शिव जी को इन चीजों का भोग लगाने से संतान से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश

    अगर आप घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो महादेव को सफेद बर्फी का भोग लगाएं। सफेद चीजों का भोग लगाने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है। साथ ही चंद्र दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    बिजनेस में होगी वृद्धि

    बिजनेस में वृद्धि के लिए भगवान शिव को भांग और धतूरा चढ़ाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों को चढ़ाने से बिजनेस में वृद्धि होती है और जल्द ही नए काम का ऑफर मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।