Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से मनचाहा करियर मिलता है। मान्यत है कि इस दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाने से कारोबार में अधिक वृद्धि होती है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 09 Feb 2025 09:21 AM (IST)
    Hero Image
    Lord Shiv: शिवलिंग के अभिषेक में शामिल करें ये चीजें (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत महादेव को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, माघ माह का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 09 फरवरी को (Pradosh Vrat 2025 Date) किया जा रहा है। इस दिन पूजा करने के बाद गरीब लोगों में गर्म कपड़ों और अन्न का दान करें। इसके अलावा सच्चे मन से महादेव के नाम का ध्यान करना चाहिए। मान्यत है कि इन शुभ कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप अपना जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाएं। माना जाता है कि विधिपूर्वक शिवलिंग का अभिषेक करने से करियर और कारोबार में सफलता हासिल होती है। साथ ही शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि त्रयोदशी तिथि यानी प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन को चीजों चढ़ाने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 09 फरवरी को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर हो गई है और तिथि का समापन 10 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस प्रकार माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज यानी 09 फरवरी को किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:  Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत पर दुर्लभ 'त्रिपुष्कर योग' समेत बन रहे हैं 8 मंगलकारी संयोग

    शिवलिंग पर अर्पित करें चीजें

    धतूरा- अगर आप शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता है कि शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से मन को शांति मिलती है और पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।

    चंदन- इसके अलावा शिव पूजा के दौरान शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। मान्यता है कि शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने से घर सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। साथ ही महादेव की कृपा बनी रहती है।  

    शहद- अगर आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन में अधिक वृद्धि के योग बनते हैं।

    गंगाजल-  प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए जल में गंगाजल जरूर मिलाएं। माना जाता है कि जलाभिषेक में गंगाजल का प्रयोग न करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। गंगाजल से अभिषेक करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, खुश होंगे भगवान शिव

     

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।