Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 24 Apr 2024 08:13 PM (IST)

    वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 05 मई को है। रविवार के दिन पड़ने के चलते यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। रवि प्रदोष व्रत करने से आरोग्य जीवन का वरदान प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravi Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही प्रदोष व्रत रखा जाता है। शिव पुराण में प्रदोष व्रत की महिमा का गुणगान किया गया है। इस व्रत को करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 05 मई को है। रविवार के दिन पड़ने के चलते यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। रवि प्रदोष व्रत करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से देवों के देव महादेव एवं मां पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो रवि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों से अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: जानें, विक्रम संवत 2081 के राजा और मंत्री कौन हैं और कैसा रहेगा वर्षफल ?

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
    • वृषभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने सेकुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
    • मिथुन राशि के जातक गन्ने के रस में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
    • कर्क राशि के जातक प्रदोष व्रत पर शुद्ध घी से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
    • कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
    • तुला राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।
    • वृश्चिक राशि के जातक गन्ने के रन में पान का पत्ता मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
    • धनु राशि के जातक कच्चे केसर मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाहा वर प्राप्त होता है।
    • मकर राशि के जातक नारियल जल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते हैं।
    • कुंभ राशि के जातक गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।
    • मीन राशि के जातक सामान्य या गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'