Ram Navami 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी राम नवमी, जानें पूजा मुहूर्त और नियम
राम नवमी (Ram Navami 2025 Date) के दिन इस बार कई शुभ योग जैसे कि रवि पुष्य योग रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से दोगुना फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आएगी। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राम नवमी का हिंदू धर्म बहुत ज्यादा महत्व है। यह पर्व भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, जो हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन साधक भगवान राम की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं, जब यह पर्व (Ram Navami 2025) इतना करीब है, तो आइए यहां इसकी पूजा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
राम नवमी पूजा विधि (Ram Navami 2025 Puja Vidhi)
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- भगवान राम की मूर्ति स्थापित करें।
- उन्हें गंगाजल, पंचामृत, फूल, फल, चोला, तुलसी पत्र और मिठाई आदि चीजें अर्पित करें।
- रामचरितमानस का पाठ करें या सुनें।
- आरती से पूजा का समापन करें।
- पूजा के बाद जरूरतमंदों को क्षमता अनुसार दान-दक्षिणा दें।
पूजा मंत्र (Puja Mantra)
- "श्री राम, जय राम, जय जय राम"।।
- "ॐ श्री रामाय नमः"।।
राम नवमी पूजा मुहूर्त (Ram Navami 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल 06 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी।
वहीं, इस दिन पूजा का समय 06 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर मध्याह्न का समय है, जो भगवान श्रीराम का अवतरण समय भी है।
राम नवमी शुभ योग (Ram Navami 2025 Shubh Yog)
इस शुभ अवसर पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा। ऐसे में इस दिन आप किसी भी समय पूजा-पाठ व अन्य शुभ काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sheetala Saptami 2025: शीतला सप्तमी पर इस विधि से करें मां शीतला की पूजा, जानिए मंत्र, भोग से लेकर सबकुछ
राम नवमी पर क्या करें और क्या नहीं? (Ram Navami 2025 Dos And Donts)
- इस दिन भगवान राम के मंदिरों में दर्शन करें।
- रामचरितमानस का पाठ करें या सुनें।
- जरूरतमंदों को दान करें।
- सात्विक भोजन करें और तामसिक भोजन से दूरी बनाएं।
- घर में शांति और सद्भाव बनाए रखें।
राम नवमी का धार्मिक महत्व (Ram Navami 2025 Significance)
राम नवमी का पर्व भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को याद करने का दिन है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस दिन भक्त भगवान राम की पूजा करते हैं और प्रभु की कृपा पाने के लिए उनके मंदिरों में जाते हैं। कहते हैं कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों से जुड़े रहना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति आती है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: इस शुभ समय में करें कलश स्थापना, जानें माता रानी का प्रिय भोग और पूजन नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।