Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swami RamKrishna Paramhans: स्वामी रामकृष्ण परमहंस के ये अनमोल विचार आपको दिखा सकते हैं जीवन जीने की राह

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 04:30 PM (IST)

    Ram Krishna Paramhans Ke Vichar रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के गुरु रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि वह भगवान विष्णु का अवतार हैं। उनकी विशेषताएं यह थी कि वह एकदम सीधी बात किया करते थे। ऐसे में यदि आप रामकृष्ण परमहंस के विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो आपको निश्चित रूप से अपने जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।

    Hero Image
    Swami RamKrishna Paramhans पढ़ें स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swami Ram Krishna Paramhans: परमहंस जी अपने शिष्यों को नियमित रूप से जीवनोपयोगी उपदेश दिया करते थे। उन्ही के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत को एक नई पहचान देने का काम किया। स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने यह अपने उपदेशों द्वारा यह बताया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में किस तरह रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहंकार का त्याग जरूरी

    स्वामी रामकृष्ण परमहंस कहते हैं कि व्यक्ति का अहंकार ही माया है। ऐसे में व्यक्ति को अहंकार और मैं के दंभ को किनारे रखकर कार्य करना चाहिए। क्योंकि जब तक व्यक्ति के हृदय अहंकार है, तब तक उसमें भगवान प्रकाशित नहीं हो सकते।

    सत्य बिना नहीं होती ईश्वर की प्राप्ति

    बिना सच बोल भगवान को प्राप्त नहीं किया जा सकता। क्योंकि सत्य ही भगवान है। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए और हमेशा सच के रास्ते पर ही चलना चाहिए।

    अनुभव है सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

    स्वामी रामकृष्ण परमहंस कहते हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन के अंत तक सीखने की इच्छा रखनी चाहिए, क्योंकि अनुभव ही सबसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। साथ ही अनुभव एक कठिन शिक्षक भी है जो पहले परीक्षा लेता है लेकिन बाद में सबक भी देता है।

    यह भी पढ़ें - Shiv Puran: मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत, शिव पुराण की बातें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    ऐसे होंगे विजयी

    लोगों के अच्छाई या बुराई करते रहने से व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। उसे हमेशा न्याय के पद पर ही चलना चाहिए। यही उसे आगे चलकर विजयी बनाएगा। साथ ही परमहंस जी यह भी कहते हैं कि यदि आपने किसी कार्य का निश्चय किया है, तो उसे ठीक वक्त पर पूरा कर देना चाहिए, वरना लोगों का ही नहीं बल्कि आपका खुद से भी विश्वास उठ जाता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'