Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2025 Wishes: भाई-बहन के प्यार का बंधन...इन खूबसूरत संदेशों से भेजें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 02:39 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उपहार देते हैं। ऐसे में आप इस आर्टिकल में दिए गए संदेशों के जरिए रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2025 Wishes in Hindi) की शुभकामनाएं भेजें। इससे उनके चेहरा खिल उठेगा।

    Hero Image
    Raksha Bandhan 2025 Message: रक्षा बंधन के शुभ संदेश

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 09 अगस्त को रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Shayari) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर भाई और बहन एक-दूसरे को उपहार और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी अपने भाई और बहन को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं (Raksha Bandhan 2025 Wishes) देना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में दिए गए संदेशों के द्वारा रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2025 Quotes) की शुभकामनाएं दें।

    रक्षा बंधन के शुभकामना संदेश (Raksha Bandhan Quotes in HIndi)

    हर सावन में आती राखी,

    बहना से मिलवाती राखी,

    चांद सितारों सी चमकीली,

    कलाई को भर जाती राखी

    रक्षा बंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


    बहनें होती हैं प्यारी,

    बातें करती हैं निराली,

    खुशियां देती हैं बहुत सारी

    आपको रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: किस दिन मनाया जाएगा रक्षा बंधन? इस मुहूर्त में बांधे राखी, यहां देखें डेट और शुभ समय


    भाई बहन के प्यार का बंधन

    है इस दुनिया में वरदान।

    इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता

    चाहे ढूंढ लो सारा जहान।

    रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं


    हर तरफ खुशियों की बौछार है,

    बंधा एक धागे में

    भाई बहन का अटूट प्यार है।

    रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं


    साथ पले और साथ बढ़े हम

    खूब मिला बचपन में प्यार

    इसी प्यार की याद दिलाने

    आया राखी का पर्व

    रक्षा बंधन की शुभकामनाएं


    आज दिन बहुत खास है,

    बहन के लिए कुछ मेरे पास है।

    उसके सुकून के खातिर ओ बहना,

    तेरा भाई हमेशा तेरे आस-पास है।

    रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं


    ओस की बूंदों से भी प्यारी है, मेरी बहना,

    गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है, मेरी बहना।

    आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है, मेरी बहना

    सच कहूं तो मेरी राजदुलारी है, मेरी बहना।

    हैप्पी रक्षा बंधन


    चंदन का तिलक, खुशियों की बौछार,

    बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,

    मुबारक हो आपको यह राखी का त्योहार।

    हैप्पी रक्षा बंधन


    मैं कामना करती हूं कि यह रक्षा बंधन

    आपके लिए खुशियां और प्यार लेकर आए

    रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।


    हम बहुत जल्दी बड़े हो गए,

    लेकिन आप हमेशा इस दुनिया में मेरे पसंदीदा व्यक्ति रहेंगे,

    हैप्पी रक्षा बंधन

    यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर नहीं है भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त