Pratishtha Dwadashi 2025: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स
राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव पौष माह के शुक्ल द्वादशी पक्ष की द्वादशी तिथि को आयोजित किया जाएगा। इस शुभ तिथि (Pratishtha Dwadashi 2025) पर एक साथ दस मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इसके साथ ही रामलला की कृपा प्राप्त होगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की स्थापना को एक साल पूरे होने वाले हैं, जिसके चलते अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में वार्षिक समारोह (Pratishtha Dwadashi 2025) मनाया जाएगा। 11 से 13 जनवरी, 2025 तक अयोध्या में इस भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो राम भक्तों के लिए एक खुशनुमा पल होने वाला है। इस दौरान कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, तो आइए ''आचार्य पंडित शिव गुरु जी'' (महाकालेश्वर एवं मंगलनाथ मंदिर उज्जैन) से इन शुभ योग का समय जानते हैं।
इस दिन होगा राम लला का अभिषेक
आपको बता दें कि उद्घाटन के दिन यानी 11 जनवरी (Pratishtha Dwadashi 2025) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला का अभिषेक करेंगे। पूजा के बाद, मुख्यमंत्री अंगद टीला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे, जहां वे मौजूद भक्तों को भी संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Lanka Dahan: आखिर क्यों हनुमान जी ने सोने की लंका में लगाई थी आग? क्या थी इसकी वजह
प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव शुभ योग (11 जनवरी, 2025)
शुक्ल पक्ष - सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
बालव - सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
कौलव - रात 07 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
तैतिल - 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
रोहिणी - दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
अमृत सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
कैलाश पर - इस दिन शिव जी कैलाश पर सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक विराजमान रहेंगे। वहीं, नन्दी पर सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 12 जनवरी तक नंदी की सवारी करेंगे।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को लगाएं ये भोग, सुख-शांति से भर जाएगा घर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।