February Pradosh Vrat 2025: फरवरी माह में कब-कब है प्रदोष व्रत? एक क्लिक में जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व है। इस दिन लोग भगवान शंकर की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव पूजन करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सभी मुश्किलों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में शुभता आती है। फरवरी में यह व्रत ( Pradosh Vrat 2025) कब-कब मनाया जाएगा? आइए यहां पर डेट और पूजा नियम जानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का दिन अपने आप में पावन माना जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष काल के दौरान पूजा करने का विधान है। दक्षिण भारत में "प्रदोषम" के रूप में जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही सभी मुश्किलों से मुक्ति मिलती है, जब फरवरी महीने की शुरुआत होने वाली है, तो आइए इस पावन पर्व (February Pradosh Vrat 2025) की तिथि और पूजा विधि जान लेते हैं, जो इस प्रकार है।
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (February Me Pradosh Vrat Kab-Kab Hai?)
हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 फरवरी 2025 दिन रविवार शाम 07 बजकर 25 मिनट पर प्रदोष व्रत की शुरुआत होगी। वहीं, इसका समापन 10 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 9 फरवरी को इस माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
फरवरी महीने का दूसरे प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat Shubh Muhurat) की शुरुआत 25 फरवरी 2025, दिन मंगलवार दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 फरवरी को दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत पूजा विधि ( February Pradosh Vrat 2025 Rituals)
भोर में उठें और स्नान करें। पूजा को शुरू करने से पहले पूजा घर की सफाई करें। फिर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि चीजें अर्पित करें। पुरुष भक्त शिवलिंग पर जनेऊ चढ़ाएं और महिलाएं मां पार्वती को शृंगार की सामग्री अर्पित करें। भगवान शंकर के माथे पर चंदन से त्रिपुंड बनाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। ऋतु फल और खीर का भोग लगाएं।
"महामृत्युंजय मंत्र" का 108 बार जाप करें। इसके अलावा भगवान शिव को अक्षत, मीठा पान, मौसमी फल चढ़ाएं। आरती से पूजा का समापन करें।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami Ke Upay: वसंत पंचमी को किए गए ये 3 उपाय, बदल देंगे आपकी किस्मत
भगवान शंकर के मंत्र ( February Pradosh Vrat 2025 Mantra)
- ॐ नमः शिवाय॥
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025 Bhog: जया एकादशी पर लगाएं भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।