Pradosh Vrat 2025: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, कुंडली से दूर होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व है। यह दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव पूजन करने और कठिन उपवास रखने से जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। इस बार यह व्रत (Pradosh Vrat 2025) 27 मार्च के दिन रखा जाएगा तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का दिन अपने आप में बहुत शुभ माना जाता है। यह विशेष दिन महीने में दो बार आता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इस दिन प्रदोष काल की पूजा का महत्व है, जो भक्त इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें भगवान शिव की कृपा से अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत 27 मार्च (Pradosh Vrat 2025 Date) को रखा जाएगा।
इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक करना चाहिए, तो चलिए यहां पर जानते हैं कि राशि अनुसार शिव जी का अभिषेक किन चीजों से करना चाहिए?
इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक (Lord Shiva Abhishek)
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को शहद से भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी से शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के जातक को गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शंकर भगवान अभिषेक करना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को भोलेनाथ का केसर मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को गंगाजल में काले मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी के दिन 3 जगहों पर जलाएं दीपक, दूर होगा दुख-दर्द का अंधेरा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।