Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: शिव जी के प्रिय भोग से लेकर फूल तक, यहां जानिए सबकुछ

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 04:18 PM (IST)

    प्रदोष व्रतस प्रत्येक माह में आने वाली त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। ज्येष्ठ माह का दूसरा प्रदोष व्रत 8 जून को किया जाएगा। ऐसे में आप इस दिन पर शिव जी को उनकी प्रिय चीजे अर्पित करके विशेष कृपा के पात्र बन सकते है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    Hero Image
    Pradosh Vrat 2025 प्रदोष व्रत पर शिव जी को क्या चढ़ाएं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई साधक प्रदोष व्रत पर शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत आदि करते हैं। माना जाता है कि जो साधक सच्च मन से प्रदोष व्रत करता है, उनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी शिव जी की कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को उनका प्रिय भोग और फूल जरूर अर्पित करें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदोष व्रत मुहूर्त (Pradosh Vrat Puja Muhurat)

    ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जून को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर होने जा रही है। वहीं इस तिथि के समापन की बात करें, तो यह तिथि 9 जून को सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक रहने वाली है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। ऐसे में प्रदोष व्रत रविवार 8 जून को किया जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा -

    प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 18 से रात 9 बजकर 19 मिनट तक

    शिव जी का प्रिय भोग

    प्रदोष व्रत के दिन आप शिव जी को खीर, हलवा, बर्फी, मालपुआ या फिर ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। इससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होते है। इनके अलावा, सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद मिठाई, दूध, दही आदि का भी भोग लगाया जा सकता है। इससे भी आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर इस तरह मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, जीवन में आएगी सुख-शांति

    शिव जी का प्रिय फूल

    प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा के दौरान आप उन्हें उनके प्रिय फूल भी अर्पित कर सकते हैं। शिव जी के प्रिय फूलों में कनेर, चमेली और ब्रह्म कमल शामिल है। इसी के साथ आप शिव जी को प्रदोष व्रत के दिन अपराजिता का फूल अर्पित करके भी लाभ प्राप्त कर सकते है। इससे जातक को शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा की प्राप्ति होती है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें

    प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, शहद, धतूरा और बेलपत्र आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आपको शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से भी लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025: आषाढ़ महीने में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां पता करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।