Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन किए गए किन कामों से झेलनी पड़ सकती है महादेव की नाराजगी
हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) किया जाता है जिसपर मुख्य रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में इस दिन पर आपको कुछ काम करने से बचना चाहिए वरना आपको शुभ की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शिव जी के निमित्त प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ माह का प्रदोष व्रत शनिवार 24 मई को किया जा रहा है। इस दिन पर शिव जी की पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 20 मिनट से रात 9 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस तिथि पर किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।
शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें
प्रदोष व्रत की पूजा में कभी भी शिवलिंग पर टूटे हुए चावल, हल्दी, तुलसी, सिंदूर और नारियल नहीं अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने की मनाही है। ऐसा करने से जातक को शुभ परिणाम की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
.jpg)
भूल से भी न करें ये काम
प्रदोष व्रत करने वाले साधक को इस दिन पर नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। आप सइ दिन पर फलों का सेवल कर सकते हैं। सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद प्रदोष काल में दुबारा शिव जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन पूजा के दौरान मन में किसी तरह के नकारात्मक विचार न लाएं।
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें महादेव के इस स्तोत्र का पाठ, चमक जाएगी आपकी किस्मत
नहीं मिलेगा पूरा फल
प्रदोष व्रत के दिन झगड़ा करने, झूठ बोलने और किसी की निंदा करने जैसे कार्यों से बचना चाहिए, वरना आप पूर्ण फल से वंचित रह जाएंगे। इसी के साथ प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें और पूजा में काले रंग के कपड़े न पहनें। व्रत न करने वाले साधक को भी प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन से दूरी बनानी चाहिए।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
झेलनी पड़ेगी शिव जी की नाराजगी
प्रदोष व्रत के दिन अगर आप व्रत नहीं भी कर रहे हैं, तब भी आपको इस दिन पर मसिक भोजन जैसे मांस, मछली, प्याज, लहसुन आदि से दूरी बनानी चाहिए। इसी के साथ इस दिन पर शराब आदि का भी सेवन न करें। वरना आपको भगवान शिव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025 Daan: शनि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।