Pradosh Vrat 2025 Bhog: इन भोग से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, खूब बढ़ेगा कारोबार, पूजा होगी सफल
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा संध्याकाल में करते हैं। साथी जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव को प्रिय चीजों को भोग लग्न चाहिए। मान्यता है कि इससे पूजा का फल शुभ प्राप्त होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का खास महत्व है। इस तिथि पर प्रदोष व्रत जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह में 25 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव की पूजा करने से साधक को जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन खुशहाल होता है।
अगर आप भगवान शिव (Bhagwan Shiv Ke Bhog) को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा थाली में विशेष भोग शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि को प्रिय भोग अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें महादेव के इस स्तोत्र का पाठ, खुलेंगे सफलता के रास्ते
मनचाहा मिलेगा करियर
अगर आप आर्थिक तंगी की समस्या से परेशान है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025 Bhog) का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। आरती करने के बाद सूखे मेवे का भोग लगाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही साधक को मनचाहा करियर मिलता है।
पूजा होगी सफल
प्रदोष व्रत के लिए भगवान शिव को सूजी या हलवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि हलवे का भोग लगाने से साधक की सभी मुरादे पूरी होती हैं और पूजा सफल होती है।
कारोबार में होगी तरक्की
अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान महादेव को भांग और धतूरे अर्पित करें। माना जाता है कि इन चीजों को पूजा थाली में शामिल करने से बिजनेस में वृद्धि होती है और रुके हुए काम होते हैं।
बरसेगी महादेव की कृपा
भगवान शिव को प्रदोष व्रत के दिन ठंडाई का भोग लाना चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान महादेव ने विष का पान किया था, तो उनका शरीर जलने लगा था। इसे शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें ठंडाई चीज अर्पित की थी। इसलिए ठंडाई का भोग लगना उत्तम माना जाता है। इससे महादेव की कृपा प्राप्त होगी।
भगवान शिव होंगे प्रसन्न
इसके अलावा भगवान शिव को पंचामृत का भी भोग लगाना चाहिए। पंचामृत को दूध दही, चीनी और शहद समेत आदि चीजों से तैयार किया जाता है। माना जाता है कि पंचामृत का भोग लगाने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और महादेव होंगे प्रसन्न होंगे।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat के दिन इन गलतियों से नाराज हो सकते हैं महादेव, जानिए क्या करें और क्या न करें?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।