विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर शिवलिंग में चढ़ाएं ये चीजें, कृपा बरसाएंगे श्री हरि

Published: Sun, 07 Dec 2025 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 07 Dec 2025 07:40 PM (IST)

पौष पुत्रदा एकादशी संतान प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है, जो पौष माह के शुक्ल पक्ष में आती ...और पढ़ें

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें।

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें।

HighLights

  1. पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है

  2. पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा

  3. यह श्री हरि को समर्पित है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यह एकादशी पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है और इसके नाम से ही इसके महत्व के बारे में पता चलता है। कहा जाता है कि जो लोग संतान की इच्छा रखते हैं, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर (Paush Putrada Ekadashi 2025) को रखा जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें (Offer These 5 Things To Shivling)

06_07_2020-jalabhishek_2020_20479739 (2)

बिल्व पत्र

बिल्व पत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसे में पौष पुत्रदा एकादशी के दिन शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से शिव और विष्णु जी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होती हैं।

शहद मिश्रित जल

शहद को मिठास का प्रतीक है। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन शिवलिंग पर शहद मिश्रित जल से अभिषेक करने से रोग दूर होते हैं और जीवन में मिठास आती है। ऐसे में तांबे के पात्र में शुद्ध जल, थोड़ा सा शहद और गंगाजल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।

काले तिल

पौष महीना और पौष पुत्रदा एकादशी के दिन तिल का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन काले तिल का दान करें। साथ ही शिवलिंग पर इसे चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

कच्चा दूध

कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अभिषेक करते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

गुड़

इस शुभ दिन पर शिवलिंग गुड़ अर्पित करें या फिर गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन और कारोबार में उन्नति मिलती है। साथ ही शिव कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें- Paush Putrada Ekadashi 2025: कब है पौष पुत्रदा एकादशी? व्रत रखने से दूर होंगी संतान से जुड़ी मुश्किलें

यह भी पढ़ें- Paush Ekadashi 2025 Date: पौष माह में कब-कब है एकादशी व्रत, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।