Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, सभी संकट होंगे दूर

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 09:30 AM (IST)

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि पर परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2024) व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।

    Hero Image
    Lord Vishnu: एकादशी पर विशेष चीजों का करें दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में परिवर्तिनी एकादशी व्रत किया जाता है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करने से साधक को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2024) के दिन किन चीजों का दान करना जातक के लिए फलदायी साबित होता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (Parivartini Ekadashi Puja Time) तिथि शनिवार 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो गई है। वहीं, इस तिथि का समापन रविवार 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी व्रत आज यानी 14 सितंबर को किया जा रहा है। व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi Vrat Paran Time) 15 सितंबर को सुबह 06 बजकर 06 मिनट से लेकर 08 बजकर 34 मिनट तक है।  

    यह भी पढें: Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी के दिन इस कथा का जरूर करें पाठ, तभी मिलेगा व्रत का फल

    परिवर्तिनी एकादशी पर इन करें चीजों का दान (Parivartini Ekadashi Daan List)

    • परिवर्तिनी एकादशी की पूजा के बाद दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से अन्न, मिठाई, फल और धन का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
    •  इसके अलावा जीवन के दुख और संकट को दूर करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर दूध और दही का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी तरह की परेशानियों का अंत होता है।  
    • अगर आप गृह क्लेश और रोग का सामना कर रहे है, तो ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी व्रत करें और जल का दान करें। इससे कुंडली में पितृ और चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी दूर होती है।
    • परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि विष्णु जी को पीला रंग प्रिय है। ऐसा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढें: Parivartini Ekadashi 2024: बहुत ही सरल है परिवर्तिनी एकादशी की पूजा विधि, व्रत करने से पापों से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner