Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parashurama Jayanti 2025: परशुराम जयंती पर करें राशि अनुसार दान, धन-वैभव में होगी अपार वृद्धि

    परशुराम जयंती भगवान परशुराम को समर्पित है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह 29 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन (Parashurama Jayanti 2025 Daan) दान करने से अन्न-धन में वृद्धि होती है तो चलिए यहां जानते हैं कि इस मौके पर क्या दान करना चाहिए?

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 24 Apr 2025 01:42 PM (IST)
    Hero Image
    Parashurama Jayanti 2025: परशुराम जयंती पर करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में परशुराम जयंती का खास महत्व है। इसी दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। परशुराम जयंती भगवान परशुराम के जन्म का प्रतीक है, जो श्री हरि विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह जयंती हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है। इस साल यह 29 अप्रैल को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान और पुण्य करने का भी विधान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहते हैं कि इस दिन (Parashurama Jayanti 2025) दान पुण्य करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, तो चलिए यहां जानते हैं कि इस दिन राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?

    परशुराम जयंती पर करें ये दान (Parashurama Jayanti 2025 Daan List)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को परशुराम जयंती पर लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को इस दिन चावल का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को परशुराम जयंती पर चीनी का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को परशुराम जयंती पर गुलाबी रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर शहद का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को परशुराम जयंती पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर हल्दी या फिर पीले रंगी की चीजों (कपड़े, फल या अन्य कोई वस्तु) का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Sita Navami 2025: सीता नवमी पर इस नियम से करें भगवान राम की पूजा, कुंडली से दूर होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।