Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palmistry Secrets: शनि पर्वत पर गोले का निशान, लंबे समय तक टिकती है इनके पास लक्ष्मी

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 08:00 AM (IST)

    palmistry future prediction हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर शनि पर्वत पर गोले का निशान भाग्य में अचानक बदलाव का संकेत देता है। यह निशान व्यक्ति की ...और पढ़ें

    Hero Image
    palmistry future prediction: व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन के बाद सफलता को जरूर हासिल कर लेगा।
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की लकीरें और उन पर बने निशान आपके भविष्य को लेकर कई रहस्य खोल सकते हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको बता रहे हैं कि यदि आपकी हथेली में गोलाकार निशान शनि पर्वत (Saturn mount palmistry) पर बना है, तो आपकी किस्मत क्या दे सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हथेली पर शनि पर्वत पर गोले का चिह्न होने पर भाग्य में अचानक बदलाव के बारे में बताता है। रातों रात व्यक्ति की किस्मत पटल सकती है। यह निशान होने का यह अर्थ भी होता है कि व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन के बाद सफलता को जरूर हासिल कर लेगा। 

    लंबे समय से किए जा रहे कामों का फल अचानक से मिलना शुरू हो सकता है। इसकी वजह से यह निशान अचानक धन लाभ होने का संकेत देता है। ऐसे में व्यक्ति को निर्धन, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए। 

    चिर स्थायी लक्ष्मी देते हैं शनिदेव 

    दरअसल, शनि कर्म के देवता है। जो लोग अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करते हैं। शनि जब उनसे प्रसन्न होकर उसका फल देते हैं, तो लंबे समय तक देते हैं। लंबे समय तक स्थाई होने वाली संपत्ति के साथ देते हैं। हथेली की बीच वाली उंगली के नीचे का स्थान शनि पर्वत कहलाता है। 

    यदि जह पर्वत उभरा हुआ हो, तो व्यक्ति को शनिदेव अच्छे फल देते हैं। उसके जीवन में सुख, शांति रहती है। उस पर भी यदि शनि पर्वत पर गोले का चिह्न बना हो, तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर धनवान बनते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Remedies For Saturn: शनिवार की रात में करें ये उपाय, पीड़ित करने की जगह मिलने लगेगी शनिदेव की कृपा

    मुश्किलें भी आ सकती हैं 

    हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हथेली के शनि पर्वत पर गोले का निशान होने से व्यक्ति भाग्यशाली या धनवान ही होगा। यदि वह अपने काम समय पर पूरे नहीं करता है। नीच कर्मों में लगा रहता है। दूसरों को दुख पहुंचाता है और दुर्व्यसनों में लगा रहता है, तो वह खुद ही अच्छे फलों का नाश करता है और निराश रहता है। दुखों का सामना करता है। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में गुलाब सहित इन पौधों को लगएं, महक भी मिलेगी… पति-पति में प्यार भी बढ़ेगा 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।