Remedies For Saturn: शनिवार की रात में करें ये उपाय, पीड़ित करने की जगह मिलने लगेगी शनिदेव की कृपा
Remedies For Saturn शनिदेव की दशा में कुछ लोग दुख झेलते हैं तो कुछ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगें और शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार की रात सरसों के तेल का दीप जलाएं शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में कर्माधिकारी, दंडाधिकारी, न्यायाधीश कहे जाने वाले शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि यादृशं कुरुते कर्म तादृशं फलमाप्नुयात् अवश्यमेव भोक्तव्यं कृतं कर्म शुभाशुभम्।
इसका अर्थ है कि व्यक्ति जो भी कर्म करता है। वह चाहें शुभ हो या अशुभ, उसे उसका फल अवश्य भोगना पड़ता है। शुभ कर्मों का शुभ फल मिलता है और पापों का हिसाब-किताब जब शनिदेव करते हैं, तो व्यक्ति रो भी नहीं पाता है।
इसलिए शनिदेव की दशा-महादशा, साढ़े साती, पनौती और ढैय्या में जहां कुछ लोगों को अपार दुख झेलने पड़ते हैं। वहीं, कुछ लोग सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। यह सब कुछ और नहीं, बल्कि उनके कर्मों का ही फल है। इसलिए किसी को भी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं करना चाहिए।
आनजाने की गलतियों के मांगे क्षमा
यदि आपसे अनजाने में गलतियां हुई हैं, तो शनिदेव से क्षमा प्रार्थना करें। पूर्व जन्मों के पापों के लिए प्रायश्चित करें। साथ ही इस जन्म में यदि शनि से पीड़ा हो रही है, तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर करें। कहते हैं कि जब शनिदेव किसी पर कृपा दृष्टि डालते हैं, तो उसका जीवन सुख और समृद्धि से भर जाता है।
शनिवार की रात में करे ये उपाय
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार की रात को कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इनको करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और दुखों को दूर करके जीवन में सुख और समृद्धि देते हैं। आइए जानते हैं शनिवार की रात में आपको क्या करना होगा और उसके क्या फल मिलेंगे।
सरसों के तेल का दीप जलाएं
शनिवार की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीप लगाएं। इससे आपके जीवन की नकारात्मक ऊर्जा और पूर्व के पाप खत्म होते हैं। घर में सुख-शांति आने लगती है।
यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें
शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें
शनिवार को शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जी की शरण में रहने वाले व्यक्ति को शनि की महादशा और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
काले तिल और उड़द दान करें
शनिवार की रात काले तिल या उड़द की दाल का दान जरूरतमंद व्यक्ति या किसी ब्राह्मण को करने से शनि जनित पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा शनिवार की रात में लोहे का दान भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानिए कैसा रखें बेडरूम का रंग, किन चीजों को करने से बचें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।