Palmistry: क्या आपके भाग्य में भी है राजयोग? हाथों की रेखाएं देखकर लगाएं पता
Palmistry हस्त रेखा शास्त्र हमारे भूत भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी कुछ कहता है। ऐसे में अपने हाथों की रेखाओं को स्वंय पहचान कर पता लगाएं कि आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं। साथ ही जानेंगे मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं कि नहीं।

नई दिल्ली। Palmistry, Raj Yoga in Hand: हाथों की रेखाएं जीवन के कई राज खोलती हैं। हाथों की रेखाएं न सिर्फ भूत बल्कि भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी कुछ बयां करती हैं। ऐसे में आज हम उन रेखाओं के बारे में बात करेंगे जो आपके राजयोग के बारे में बताएंगी। आप खुद भी अपने हाथों की कुछ खास रेखाओं को देख कर अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके भविष्य में राजयोग है या नहीं। साथ ही जानेंगे मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं कि नहीं।
1. यदि व्यक्ति की हथेली के बीचों बीच एक खास चिन्ह बना हो तो वह राजयोग का भोगी होती है। बता दें कि जिस व्यक्ति की हथेली के बीचों बीच तोरण, बाण, चक्र, रथ या ध्वज का चिन्ह अंकित हो उस व्यक्ति को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जिनकी हथेली के बीच ये चिन्ह होते हैं वो व्यक्ति शासक बनते हैं। ऐसे व्यक्ति मंत्री या नेता बन कर जनता पर राज करते हैं। इस तरह के व्यक्ति खूब धन प्राप्ति करते हैं। इन्हें भौतिक सुख की भी कभी कमी नहीं होती है।
2. यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे पर सरोवर या वीणा का चिन्ह अंकित हो तो वह खूब प्रसिद्धि प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति व्यापारी बनते हैं। इनके पास कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। हो सकता है अंगूठे पर ये चिन्ह साफ न दिखाई दें तो इन्हें बारीकी से देखें।
3. यदि किसी की हथेली पर त्रिशूल का चिन्ह अंकित है तो उसे काफी सम्मान प्राप्त होता है। किसी व्यक्ति की हृदय रेखा के शुरू में गुरु पर्वत के निकट त्रिशूल बना है तो वह राजयोग भोगता है। उसे समाज सम्मान देता है। उसका जीवन प्रतिष्ठित होता है। ऐसे व्यक्ति बड़े राजनीतिक पद पर आसीन होते हैं। इन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल होती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।