विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulank 5 Numerology Prediction 2023: 5, 14 और 23 को जन्मे लोगों का कैसा रहेगा नया साल, जानिए वार्षिक राशिफल

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Sat, 31 Dec 2022 02:40 PM (IST)

Mulank 5 Numerology Prediction 2023 अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 5 वालों के लिए नया साल थोड़ा अच्छा तो वहीं ...और पढ़ें

Numerology Prediction 2023 For Number 5: जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Numerology Prediction 2023 For Number 5: जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

नई दिल्ली, Numerology Prediction 2023 For Number 5: नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। आने वाला साल हमारे जीवन के लिए कैसा रहना वाला है इसे लेकर लोगों में बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट रहती है। ऐसे में आप मूलांक के द्वारा जान सकते हैं अपना भविष्य। तो जानते हैं मूलांक 5 के बारे में। जिन लोगों का जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है, उन लोगों का मूलांक 5 होता है। जानिए पल्लवी एके शर्मा से मूलांक 5 वालों के लिए करियर, धन, लव लाइफ की दृष्टि से कैसा रहेगा नया साल 2023।

स्वास्थ्य

इस मूलांक के लोगों के लिए ये एक औसत वर्ष साबित होगा। मौजूदा बीमारियों के इलाज के लिए उचित चिकित्सा सहायता लें। रोज व्यायाम और ध्यान लगाने की जरुरत है ।

करियर

कार्य के छेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे पर उनका लाभ उठाने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय नहीं है।

लव लाइफ

वर्ष के प्रथम भाग में उतार-चढ़ाव रहेगा। अप्रैल के बाद हालात बदलेंगे। रिश्तों के बीच में हुए मनमुटाव को हल्के में न लें। जल्दबाजी में निर्णय लेना भारी पड़ सकता है। आपकी बातें आप पर ही भारी पड़ेंगी तो बोलने से पहले दो बार सोचें।

शिक्षा

इस वर्ष कड़ी मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणिज्य और विज्ञान के छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। वहीं मानविकी के छात्रों लिए ये वर्ष औसत रहेगा ।

शुभ रंग - ऐश ग्रे कलर। गहरे हरे, लाल, नीले और काले रंग से बचें

शुभ दिशा - उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में प्रतिदिन कुछ मिनट के लिए बैठें। 

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''