Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Dosh Upay: इन वास्तु दोषों पर नहीं दिया ध्यान, तो भुगतने पड़ सकते हैं भयानक परिणाम

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 01:11 AM (IST)

    Vastu Dosh Upay वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के सामान व कमरे सटीक दिशा में बने होने चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो घरवालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर के मुखिया को बीमारी या परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

    Hero Image
    Vastu Dosh Upay: जानते हैं ऐसे वास्तु दोषों के बारे में जिन पर ध्यान देना जरुरी है।

    नई दिल्ली, Vastu Dosh Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार सभी के घर में कुछ न कुछ कमियां होती हैं जो हमारे जीवन पर बुरा असर डालती हैं। वास्तु शास्त्र की इन कमियों की वजह से घर का माहौल अकसर खराब रहता है। घर में लड़ाई-झगड़ा होना स्वाभाविक हो जाता है। परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहते और हमेशा अनबन बनी रहती है। पति-पत्नी के बीच प्यार खत्म होने लगता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे वास्तु दोष के बारे में जिन्हें आप अपने घर से दूर कर देंगे तो सुखी रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवारों पर मूर्ति या तस्वीर न लगाएं

    घर की दीवारों पर तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। दीवारों पर चाहे तो तस्वीरों को बना सकते हैं। घर के मंदिर में या कहीं पर भी भगवान की बड़ी मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। यदि मूर्ति या तस्वीर दीवार पर लगाना चाहते हैं तो नाप लें कि उसकी हाइट 1 से 11 अंगुल तक ही हो। उससे बड़ी मूर्ति या तस्वीर दीवार पर न लगाएं।

    किराए पर न दे उत्तर पूर्व दिशा का कमरा

    घर में यदि कोई कमरा उत्तर पूर्व दिशा में बना है तो उसे किराए पर न दें। इस दिशा में टॉयलेट बनवाना अशुभ होता है। यदि आप ये दो चीजें ध्यान में नहीं रखते हैं तो धन की हानि होती है। ऐसे में परिवार को बुरे दौर से भी गुजरना पड़ सकता है। इस दिशा में मंदिर बनवाना शुभ माना गया है।

    खिड़कियां खोलें अंदर की ओर

    घर की सभी खिलाड़िया अंदर की ओर खुलनी चाहिए। दरवाजे भी अंदर की ओर खुलने चाहिए। बता दें कि दरवाजे के खुलने व बंद होने के समय आवाज आना अशुभ होता है। यदि वास्तु के हिसाब से नहीं चलेंगे तो मानसिक तनाव हो सकता है। इसके साथ ही घर में भय का माहौल व्याप्त हो सकता है। इस वास्तु दोष के होने से घर के बड़े या मुखिया के बीमार पड़ने की भी संभावना होती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।