विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: सास की फेवरेट होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ससुराल में बन जाती हैं सबकी चहेती

Published: Sun, 11 May 2025 03:14 PM (IST)

01 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं और सभी मूलांक का संबंध किसी-न-किसी खास ग्रह से माना जाता है। ...और पढ़ें

Numerology Prediction Mulank 2 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
Numerology Prediction Mulank 2 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. व्यक्ति की जन्मतिथि से संबंधित है मूलांक।
  2. हर मूलांक का होता है एक खास ग्रह से संबंध।
  3. मूलांक से पता लगा सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म का तारीख काफी महत्व रखती है। व्यक्ति की जन्मतिथि से ही उसका मूलांक ज्ञात किया जाता है, जो व्यक्ति के भविष्य से लेकर और भी कई क्षेत्रों के बारे में  जानकारी दे सकता है। आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी जन्मतिथि वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने ससुराल में विशेष मान-सम्मान पाती हैं।

ये है वो लकी मूलांक

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 (Mulank 2) माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। इस मूलांक के लोग काफी कल्पनाशील और भावुक होते हैं।

(Picture Credit: Freepik)

होती है ये खासियत

मूलांक 2 की लड़कियां हमेशा से हर परिस्थिति में सकारात्मक विचार लेकर चलती हैं। मायका हो या ससुराल यह अपने स्वभाव से सबको खुश रखती हैं। साथ ही इस मूलांक की लड़कियां हमेशा सबका भला चाहती हैं। इनकी कोशिश रहती है कि वह हर रिश्तों को मजबूत बनाएं।

अपने इन्हीं गुणों के कारण इन लड़कियों को अपने ससुराल में खूब मान-सम्मान और तारीफ मिलती है। इसके साथ ही यह लड़कियां अपने पार्टनर को भी भरपूर प्यार देती हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: जीवन में आई हर मुसीबत का डटकर सामना करते हैं इस मूलांक के लोग, होती हैं ये कमियां

(Picture Credit: Freepik)

यह भी हैं खासियत

मूलांक 2 के लड़कियों के स्वभाव की बात करें, तो यह किसी को सीधे न नहीं कह पाती। इसी के साथ यह लड़कियां दूसरों के मन की बात भी बहुत जल्दी जान लेती हैं। इस मूलांक के जातक सुंदर होने के साथ-साथ तेज बुद्धि  वाले भी होते हैं। कुल मिलाकर इनका पारिवारिक जीवन बहुत ही शानदार गुजरना है।

यह भी पढ़ें - Numerology: जिंदगी में खूब तरक्की करते हैं इन 2 मूलांक के लोग, नहीं होती धन की कोई कमी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।