यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Numerology: जिंदगी में खूब तरक्की करते हैं इन 2 मूलांक के लोग, नहीं होती धन की कोई कमी
अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म की तारीख को काफी खास माना जाता है क्योंकि व्यक्ति की जन्म तिथि ...और पढ़ें

HighLights
- व्यक्ति की जन्मतिथि से ज्ञात किया जाता है मूलांक।
- हर मूलांक में होती है कोई-न-कोई खासियत।
- मूलांक से संबंधित ग्रह का पड़ता है व्यक्ति पर प्रभाव।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, अगर व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को आपस में जोड़ा जाए, तो इससे उस व्यक्ति का मूलांक (Numerology prediction) ज्ञात किया जा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुल 01 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए हैं। हर मूलांक की अपनी कुछ खासियत होती है, जो उसे अन्य मूलांको से अगल बनाती है।
हर चुनौती का करते हैं सामना
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 (Mulank 5) माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जिन्हें बुद्धि, तर्क, मित्र, वाणी और एकाग्रता के कारक के रूप में जाना जाता है।
.jpg)
होती है ये खासियत
बुध देव की कृपा से इस मूलांक के जातक बुद्धिमान और साहसी होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर जीवन में खूब तरक्की करते हैं और इनके पास सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती। ये लोग जीवन में आने वाली हर चुनौती का डरकर सामना करते हैं और परिस्थिति से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इन लोगों को खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना भी बखूबी आता है।
यह भी पढ़ें - Numerology: माता-पिता को गर्व महसूस करवाते हैं इस मूलांक के लोग, हर फील्ड में दिखाते हैं कमाल
ये मूलांक भी है मेहनती
जिन व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 06 होगा। चूंकि इन संख्याओं को आसप में जोड़ने पर 06 ही प्राप्त होगा। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह माने गए हैं, जो धन, वैभव और सौंदर्य के प्रतीक हैं।

(Picture Credit: Freepik)
होती है ये खासियत
मूलांक 6 के लोग खुद को व्यवस्थित, विश्वसनीय और शांतिप्रिय रखना पसंद करते हैं। साथ ही इनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और सौंदर्य के चलते लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं। यह लोग दोस्त भी जल्दी बना लेते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से इन लोगों की संगीत और चित्रकला में रुचि होती है। इन लोगों को जीवन में हर तरह का भौतिक सुख प्राप्त होता है। साथ ही यह जातक अपनी मेहनत के बल पर खूब तरक्की करते हैं और धन कमाते हैं।
यह भी पढ़ें - Guru Gochar: मई 2025 से इन राशियों की किस्मत का बजेगा डंका, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता और समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
