Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर करें इन चीजों का दान, बनेंगे अपार धन के मालिक

    Updated: Tue, 27 May 2025 05:27 PM (IST)

    निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2025) का व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में आता है। इस साल यह 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है।

    Hero Image
    Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर करें ये दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। निर्जला एकादशी का व्रत शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। यह ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस साल निर्जला एकादशी 6 जून को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन (Nirjala Ekadashi 2025) दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व है, तो चलिए इस मौके पर क्या दान करना चाहिए इस आर्टिकल में जानते हैं?

    निर्जला एकादशी पर करें ये दान (Nirjala Ekadashi 2025 Par In Chijon Ka Karen Daan)

    अन्न का दान

    निर्जला एकादशी के दिन अनाज का दान बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में इस दिन गेहूं, चावल और चने की दाल आदि का दान आप कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती। इसके साथ मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।

    वस्त्र का दान

    निर्जला एकादशी के शुभ दिन पर वस्त्रों का दान करना भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप गरीबों को जरूरत के कपड़े का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। इसके साथ ही मनचाहा फल प्रदान करते हैं।

    धन का दान

    निर्जला एकादशी पर क्षमतानुसार के अनुसार धन का दान भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।

    जूते-चप्पल का दान

    निर्जला एकादशी पर जूते-चप्पल का दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

    मोरपंख का दान

    इस खास मौके पर मोरपंख का दान भी शुभ माना जाता है। यह दान अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करता है।

    यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर मां तुलसी की इस विधि से करें पूजा, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।