विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैर के तलवे पर किस जगह तिल होना खोलता है विदेश यात्रा और बेशुमार दौलत के दरवाजे? अभी चेक करें

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:15 AM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैर के तलवे पर तिल का होना व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और धन के आगमन से जुड़े संकेत देता है। तलवे के विभिन्न हिस्सों पर तिल कैसे विदेश यात्रा, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक हो सकता है।

पैर के तलवे पर तिल होने का क्या मतलब है?

पैर के तलवे पर तिल होने का क्या मतलब है?

HighLights

  1. तलवे पर तिल विदेश यात्रा और धन लाभ का संकेत।

  2. चक्र या शंख चिह्न उच्च पद, मान-सम्मान दिलाता है।

  3. अंगूठे के नीचे तिल बुद्धिमानी, कला प्रेम दर्शाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में अलग-अलग स्थानों पर तिल होना हमेशा से ही सभी के लिए एक खास रुचि रही है क्योंकि हर किसी के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरूर होता है। हमने चेहरे, हाथों के और होठों के तिल के बारे में काफी कुछ अच्छा जरूर सुना होगा, लेकिन बात जब पैर के तलवे पर मौजूद तिल की हो, तो बहुत से लोग इसे लेकर असमंजस में आ जाते हैं, कि ये सही है गलत?

बहुत कम लोगों ही ऐसे होंगे जिनके पैर के तलवे पर तिल मौजूद होता है। सामुद्रिक शास्त्र में इस स्थान पर तिल होना अच्छा माना गया है या बुरा आइए जानते हैं इसके बारे में आसान भाषा में।

तलवे पर तिल होना क्या संकेत देता है?

प्राचीन शास्त्रों के मुताबिक, शरीर के अंगे पर बने खास तरह के चिह्न या तिल के निशान व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और धन के आगमन से जुड़े हुए बड़े संकेत के बारे में काफी कुछ बताता है। अगर आप या आपके घर में किसी भी सदस्य के पैरों के तलवे में कोई तिल या खास तरह का चिह्न हैं, तो इसे बेहद खास माना जाता है।

यदि तिल दाहिने या बाएं पैर के तलवे में मौजूद है, तो ज्योतिष में इसे बेहद खास माना जाता है। आपकी देश-विदेश की यात्राएं बहुत होगी और लगातार यात्राओं के कारण ही आपका धन कमाने का योग बनेगा। यानी आपका काम या व्यवसाय इस तरह का होगा या फिर आपको काफी फायदा होगा। इसके साथ ही यात्राएं आपके लिए काफी शुभ रहेगी।

इससे भी बड़ा संकेत माना जाता है कि यदि तलवे पर चक्र या शंख जैसा कोई दुर्लभ चिह्न मौजूद हो। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन भी लोगों के तलवे पर ऐसा निशान होता है, ऐसे लोग जीवन में उच्च पद, मान-सम्मान और अपार संपत्ति हासिल करते हैं।

यहीं नहीं ऐसे निशान वाले लोगों की यात्राएं भी उन्हें साधारण इंसान से सफल मुकाम पर लेकर जाती है। ऐसे लोगों के अंदर लीडरशिप की क्वालिटी होती है। ये लोग समय के साथ ऊंचे पद को हासिल करते हैं और समाज में अलग पहचान बनाते हैं।

तलवे के अन्य हिस्सों में तिल का होना क्या संकेत देता है?

पैर के अंगूठे या उंगलियों के ठीक नीचे वाले भाग में तिल होना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति बुद्धिमानी और कला प्रेमी है। ऐसे लोग अपने दिमाग के दम पर समाज में काफी नाम और पैसा कमाते हैं। इसके साथ ही ये अच्छे सलाहकार और मार्गदर्शक भी होते हैं।

पैर की एड़ी या फिर उसके आसपास तिल का होना यह बताता है कि, व्यक्ति काफी विदेशी यात्राएं करेगा। ऐसे लोगों का भाग्य अक्सर जन्मस्थान से दूर रहकर उदय होता है।

अगर तिल तलवे के किनारे पर हो तो इसका मतलब व्यक्ति को घूमना काफी अच्छा लगता है। ऐसे लोग कभी भी शांति से एक जगह नहीं बैठ सकते हैं। इन्हें यात्राएं करना काफी पसंद हैं।

पुरषों के दाएं पैर के तलवे पर तिल होना काफी शुभ माना जाता है। वहीं महिलाओं के लिए बाएं पैर पर तिल होना सुख-समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, किसकी है मीठी जुबान और कौन है गुस्सैल?

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: पैरों के Foot Print से जानें कितने बुद्धिमान, भाग्यशाली और धनवान हैं आप ?

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य लोक कथाओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य केवल पाठकों तक सामान्य जानकारी पहुंचाना है। हम किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते हैं और न ही इन जानकारियों की सटीकता या वैज्ञानिक प्रमाणिकता की पुष्टि करते हैं। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।