सामुद्रिक शास्त्र: पैरों के Foot Print से जानें कितने बुद्धिमान, भाग्यशाली और धनवान हैं आप ?
क्या आपके पैरों की छाप आपका भविष्य बता सकती है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैरों के आकार और तलवे की ...और पढ़ें

पैरों की छाप का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
पूरी छाप वाले पैर: मजबूत व्यक्तित्व, महत्वाकांक्षी, सुख-सुविधाओं के इच्छुक।
थोड़ी खाली जगह वाले: संतुलित, रचनात्मक स्वभाव, रिश्तों को महत्व देने वाले।
ज्यादा खाली जगह वाले: गहन विचारक, रचनात्मक, समस्याओं के समाधान खोजने में सक्षम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पैरों की छाप भी आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कुछ बता सकती है? सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट को व्यक्ति के स्वभाव से जोड़कर देखा जाता है। इसी तरह पैरों की बनावट और तलवे की छाप भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बताती है।
माना जाता है कि पैरों के आकार और तलवे के बीच के हिस्से से व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके और जीवन के प्रति उसके नजरिए को समझा जा सकता है। आइए जानते हैं पैरों की छाप के तीन प्रकार और उनसे जुड़ी मान्यताएं।
पूरी छाप वाले पैर कैसे होते हैं?
जब कोई व्यक्ति गीले पैरों से जमीन पर चलता है, तो उसके तलवे की लगभग पूरी छाप दिखाई देती है। इसमें एड़ी, पंजे और तलवे का बीच वाला हिस्सा भी जमीन पर छपता है। ऐसा आमतौर पर कम आर्च यानी तलवे का बीच वाला हिस्सा कम उठा होने के कारण हो सकता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस तरह के पैरों वाले लोगों का व्यक्तित्व मजबूत माना जाता है। ये लोग जीवन में सुख-सुविधाएं पाना चाहते हैं और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं। इन्हें महत्वाकांक्षी और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर भी माना जाता है। हालांकि, ऐसे लोगों को थोड़ा आलसी भी बताया जाता है। माना जाता है कि अगर ये लोग अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, तो अच्छे परिणाम पा सकते हैं।
बीच में थोड़ी खाली जगह वाली छाप
दूसरे प्रकार में पैरों की छाप में एड़ी और पंजे का हिस्सा साफ दिखाई देता है, लेकिन बीच का कुछ हिस्सा जमीन पर नहीं छपता। ऐसा पैर के आर्च के थोड़ा उठा होने के कारण हो सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों का स्वभाव संतुलित और रचनात्मक हो सकता है। इन्हें परिवार और रिश्तों को महत्व देने वाला माना जाता है। ये दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं और भावनाओं को भी काफी महत्व देते हैं।
हालांकि, इन लोगों की एक कमजोरी भी होती है। ये लोग यदि किसी बात से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं, तो उससे बाहर निकलने में काफी समय लग जाता है। ये लोग भी अपनी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और मन में बातों काफी लंबे समय तक दबा कर रखते है।
तलवे के बीच ज्यादा खाली जगह वाली छाप
तीसरे प्रकार में पैरों की छाप में एड़ी और पंजे का हिस्सा दिखाई देता है, जबकि बीच का बड़ा हिस्सा जमीन पर नहीं छपता। ऐसा पैर का आर्च अधिक ऊंचा होने के कारण हो सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को रचनात्मक और गहराई से सोचने वाला माना जाता है। ये हर विषय को अलग नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं। इनमें नए विचार सोचने और समस्याओं के समाधान खोजने की अच्छी क्षमता होती है। हालांकि यह भी कहा जाता है कि इन लोगों को कभी-कभी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और व्यावहारिक जरूरतों को संभालने में परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: मोटी भौंह वाली महिलाओं के पास होते हैं ये 3 गुण, सभी को करती हैं अपनी ओर आकर्षित
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: हमेशा ऊंचा उड़ने की सोचते हैं, जिनके ऐसे होते हैं हाथ, 3 कमियों के कारण रह जाते हैं पीछे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
