विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samudrik Shastra: हमेशा ऊंचा उड़ने की सोचते हैं, जिनके हाथ होते हैं 'नोकीले', 3 कमियों के कारण रह जाते हैं पीछे

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:39 PM (IST)

समुद्र शास्त्र के अनुसार, नुकीली उंगलियों वाले लोग कल्पनाशील और बड़े सपने देखने वाले होते हैं। हालांकि, वे सोचते ज्यादा ...और पढ़ें

नुकीले हाथों वाले होते हैं कल्पनाशील । (Picture Credit- AI Generated)

 नुकीले हाथों वाले होते हैं कल्पनाशील । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सोचते अधिक हैं, लेकिन कार्य करने में पीछे रह जाते हैं।

  2. दूसरों की बातों और व्यवहार से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

  3. लक्ष्य प्राप्ति के लिए धैर्य की कमी अक्सर बाधा बनती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। समुद्र शास्‍त्र में हथेली के आकार, उंगलियों, पर्वतों और रेखाओं को व्यक्ति के स्वभाव से जोड़कर देखा जाता है। हर व्‍यक्ति की हथेली का आकार प्रकार अलग, अलग होता है। ऐसे में कुछ लोगों को हाथ नुकीला होता है। उनके हाथों की उंगलियां पॉइंटेड होती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं और जीवन में बड़ा करने के सपने देखते हैं। लेकिन जीवन में केवल सपने देखना तो पर्याप्‍त नहीं होता है। कई बार स्वभाव की कुछ कमियां व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने से रोकती हैं।

सोचते ज्‍यादा है काम कम करते हैं

नुकीले हाथों और उंगलियों को समुद्रशास्‍त्र में कल्पनाशीलता से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा नई-नई बातें सोचते रहते हैं। वे भविष्य में बड़ी सफलता, ऊंचा पद या अलग पहचान बनाने के सपने देखते हैं।

समस्या तब आती है जब सोच और काम के बीच अंतर बढ़ जाता है। ऐसे लोग योजना तो बहुत बनाते हैं, लेकिन उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत नहीं करते। एक विचार शुरू करने के बाद दूसरा विचार मन में आने लगता है।

इस कारण उनकी ऊर्जा कई दिशाओं में बंट जाती है। वह बहुत कुछ करना चाहता है, लेकिन किसी एक काम को पूरा करने में पर्याप्त समय नहीं देते। इस चक्कर में वे केवल सोचते रह जाते हैं, मगर काम नहीं करते हैं।

बहुत जल्दी हो जाते हैं प्रभावित

जिन लोगों की उंगलियां लंबी और नुकीली होती हैं, उनकी हथेलियां कितनी सुंदर नजर आती हैं, मगर ऐसे लोग संवेदनशील स्वभाव वाले होते हैं। ऐसे लोग आसपास के लोगों की बातों और व्यवहार से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

बस कोई उनकी जरा सी तारीफ भर कर दे, उनका उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वहीं अपनी आलोचना उनसे जरा भी बर्दाश्त नहीं होती है। यही कारण है कि ये लोग कभी भी अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

धैर्य की कमी

बड़े सपने देखने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कई बार उनका धैर्य खो देना ही होता है। इन्हें इस बात को समझने में हमेशा ही दिक्कत होती है कि मेहनत करने पर भी सफलता तुरंत नहीं मिलती। किसी भी क्षेत्र में लगातार प्रयास, सीखने और गलतियों में सुधार करने की हमेशा ही गुंजाइश होती है।

ये लोग थोड़े वक्‍त तो बहुत मेहनत से काम करते हैं, मगर थोड़े समय में परिणाम न मिलने पर अपना रास्ता बदल देते हैं। ऐसे में जो भी मेहनत वे करते हैं, उसका पूरा लाभ उनको कभी नहीं मिलता है। ये लोग आज एक काम, कल दूसरा काम और कुछ दिनों बाद तीसरा लक्ष्य चुनने में ही अपना समय व्‍यर्थ कर देते हैं।

अतः ऊंचा सोचने की इच्छा अपने आप में अच्छी बात है। बड़ा लक्ष्य व्यक्ति को मेहनत करने की प्रेरणा देता है। लेकिन जो लक्ष्य तय किया है, पहले उसी को पूरा करने में मेहनत करनी चाहिए और किसी भी कीमत पर हार नहीं माननी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: हाथों की बीच वाली उंगली खोलती है आपके व्यक्तित्व के राज

यह भी पढ़ें- भौं के बीच तिल से बन रही है बिंदी तो क्या होता है इसका मतलब, समुद्र शास्त्र में बताया गया है ऐसे लोगों का स्वभाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है