विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैर की उंगलियों का आकार बताता है आपका स्वभाव! सामुद्रिक शास्त्र में छिपे इन संकेतों को पढ़ें

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:21 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैरों की उंगलियों का आकार और बनावट व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भाग्य के कई रहस्यों को उजागर करता है।

सामुद्रिक शास्त्र: पैरों की उंगलियां खोलती हैं भाग्य के राज (Picture Credit: AI Generated)

सामुद्रिक शास्त्र: पैरों की उंगलियां खोलती हैं भाग्य के राज (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अंगूठे के बाद वाली उंगली लंबी होने पर व्यक्ति रचनात्मक और बुद्धिमान।

  2. सभी उंगलियां बराबर होने पर व्यक्ति स्थिर, भावुक और विश्वसनीय स्वभाव का।

  3. छह उंगलियां होना भाग्यशाली होने और नेतृत्व क्षमता का संकेत देता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र आपके शरीर के सभी हिस्सों से आपके स्वाभाव के बारे में कई बातें बताता है। इसके अध्ययन से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वाभाव को मिनटों में जाना जा सकता है।

इसी में यह बताया गया है कि आपके पैरों की उंगलियां भी आपके बारे में बहुत कुछ बताती हैं और आपके भीतर के कई राज खोलती हैं। जहां उंगलियों की लंबाई और चौड़ाई आपके भाग्य का संकेत देती है। वहीं पैरों में छह उंगलियां होने से आपके जीवन में अनगिनत लाभ मिलते हैं।

आपके पैर की उंगलियों का आकार और बनावट आपके बारे में यह भी बता सकता है कि आपको जीवन में कहां सफलता मिलेगी और कब आपकी मेहनत के बाद भी सही परिणाम न मिलने के योग हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में कुछ रहस्यों एक बारे में।

अंगूठे के बाद वाली उंगली का ज्यादा लंबा होना

अगर किसी व्यक्ति की अंगूठे के बाद की उंगली आकार में ज्यादा लंबी है, तो आप जरूरत से ज्यादा क्रिएटिव हो सकते हैं। आप इतने ज्यादा बुद्धिमान हैं कि सामने वाला आपकी तरफ हमेशा आकर्षित होता है।

आपके जीवन में मेहनत से सफलता आती है और आप अपनी क्रिएटिविटी के दम पर ही किसी उच्च पद तक जा सकते हैं। आपके भीतर लीडरशिप क्वालिटी है और आप वर्कप्लेस में बहुत जल्दी बुलंदियों तक पहुंचते हैं।

पैर की सभी उंगलियों का बराबर होना

अगर आपके पैर की सभी उंगलियां एक ही आकार की हैं, तो आप बहुत सुलझे हुए, स्थिर और विश्वसनीय लोगों में से हैं। आप बहुत ज्यादा इमोशनल हैं और अपने दिमाग से ज्यादा दिल की बात सुनते हैं। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं और हमेशा दूसरों के बारे में ही सोचते हैं। आप ऐसे व्यक्तित्व वाले हैं जो अपनी क्षमताओं की वजह से दूसरों के बीच अलग पहचान बना लेते हैं।

पैरों में छह उंगलियां होना

अगर आपके पैरों में छह उंगलियां हैं तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। आप वर्कप्लेस में हमेशा आगे रहते हैं और आपका पारिवारिक जीवन भी बहुत अच्छा रहता है। आपके भीतर लीडरशिप क्वालिटी है और अपने काम के बलबूते ही अलग पहचान बना सकते हैं। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, प्रभावशाली और फैसले लेने में सबसे आगे होते हैं। ये लोग जिस काम को भी शुरू करते हैं उसमें सबसे आगे तक जाते हैं।

पैर का अंगूठा और बगल वाली उंगली बराबर

अगर आपके पैर का अंगूठा और बगल वाली उंगली बराबर आकार की है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपको किस्मत से बहुत सी चीजें मिलती हैं और आप कम मेहनत में भी ज्यादा परिणाम हासिल करते हैं।

अगर आपके पैरों की उंगलियां भी ऐसे आकार की हैं तो ये सभी आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अंगूठे का आकार देखकर जानें पर्सनैलिटी का राज, पढ़ें सामुद्रिक शास्त्र का दिलचस्प रहस्य

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: गर्दन की बनावट खोल सकती है व्यक्तित्व के कई राज, पढ़ें कैसा है आपका स्वभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।