विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: शादी से पहले देख लें लड़की के पैरों की बनावट, ये निशानियां बताती हैं सौभाग्यशाली है या नहीं

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:53 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पैरों की बनावट से उनके स्वभाव और सौभाग्य का पता चलता है। शादी से पहले ...और पढ़ें

जानें महिलाओं के पैरों की बनावट से उनके स्वभाव और भाग्य का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

जानें महिलाओं के पैरों की बनावट से उनके स्वभाव और भाग्य का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. गुलाबी और कोमल पैर सौभाग्य व सुख-समृद्धि के सूचक होते हैं।

  2. तलवों पर शुभ चिह्न आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दर्शाते हैं।

  3. सीधी उंगलियां शांत स्वभाव और वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी से पहले हम सभी अपने पार्टनर्स में कई चीजों को देखते हैं। खासतौर पर पार्टनर की शक्‍ल सूरत कैसी है और उसके बात करने अंदाज ठीक है या नहीं। लेकिन बहुत जरूरी है कि आप पार्टनर में ये सब देखने के साथ-साथ उनके पैरों का शेप भी देखें। खासतौर पर महिलाओं के पैरों पर गौर जरूरी करें क्‍योंकि समुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पैरों के आकार से जुड़े कई संकेत बताए गए हैं, जिन्‍हें शादी से पहले जान लेना बहुत जरूरी है।

पैरों की उंगलियों, अंगूठे, तलवों और उनकी बनावट को देखकर काफी हद तक उस महिला के स्‍वभाव का पता लगाया जा सकता है। तो चलिए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

गुलाबी और कोमल पैर माने जाते हैं शुभ

समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर प्राकृतिक रूप से गुलाबी और कोमल होते हैं, उन्हें सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे पैर सुख-सुविधा और अच्छे भाग्य से जुड़े संकेत देते हैं। मान्यता है कि ऐसी महिलाएं जिस परिवार का हिस्सा बनती हैं, वहां सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। इन्हें प्रेम और अपनापन देने वाला स्वभाव रखने वाली भी माना जाता है।

तलवों पर शुभ चिह्न का क्या है मतलब?

अगर किसी महिला के पैरों के तलवों पर चक्र, शंख, कमल या स्वास्तिक जैसे चिह्न दिखाई दें, तो समुद्रिक शास्त्र में इन्हें शुभ माना जाता है। ऐसे चिह्नों को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसे चिह्न वाली महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं और परिवार को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती हैं। उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी अच्‍छी होती है।

सीधी और व्यवस्थित उंगलियां

पैरों की उंगलियों की बनावट को भी समुद्रिक शास्त्र में महत्वपूर्ण माना गया है। जिन महिलाओं के पैर की उंगलियां सीधी, समान और व्यवस्थित होती हैं, उनके स्वभाव को शांत और संयमित माना जाता है। ऐसी महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि वे परिस्थितियों को समझकर फैसला लेने वाली होती हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाने और परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखने की क्षमता उनमें अच्छी मानी होती है।

अंगूठे की बनावट से जानें स्वभाव

समुद्रिक शास्त्र में पैरों के अंगूठे की बनावट का भी विशेष महत्व बताया गया है। गोल अंगूठे को बहुतह शुभ माना जाता है। ऐसी बनावट को अच्छे भाग्य और संतुलित व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, चौकोर या चपटे अंगूठे को व्यावहारिक स्वभाव होने का संकेत माना जाता है।

बड़े और चौड़े पैर क्या बताते हैं?

समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बड़े, चौड़े और स्थिर पैर मजबूत व्यक्तित्व का संकेत देते हैं। ऐसी महिलाओं को मेहनती, जिम्मेदार और परिस्थितियों का सामना बिना डरे करने वाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं मुश्किल समय घबराने के बजाय धैर्य से काम लेती हैं। परिवार और जिम्मेदारियों को संभालने में भी इन्हें सक्षम माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: आपकी हैंडराइटिंग खोलती है व्यक्तित्व के कई राज, लिखावट से जानें अपना स्वभाव

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्‍त्र: मोटी भौंह वाली महिलाओं के पास होते हैं ये 3 गुण, सभी को करती हैं अपनी ओर आकर्षित

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।