सामुद्रिक शास्त्र: आपकी हैंडराइटिंग खोलती है व्यक्तित्व के कई राज, लिखावट से जानें अपना स्वभाव
सामुद्रिक शास्त्र और ग्राफोलॉजी के अनुसार, आपकी लिखावट आपके व्यक्तित्व के कई राज खोलती है। अक्षरों का झुकाव, आकार और ...और पढ़ें

आपकी लिखावट का हर पहलू बताता है आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि इंसान की लिखावट केवल शब्दों को कागज पर उतारने का माध्यम नहीं होती, बल्कि उसके व्यक्तित्व के बारे में भी कई सारे संकेत देती है। सामुद्रिक शास्त्र में लिखावट के आकार, झुकाव और शब्दों के बीच की दूरी जैसी कई बातों को व्यक्ति के स्वभाव से जोड़कर देखा जाता है।
सामुद्रिक शास्त्र और ग्राफोलॉजी में लिखावट के अलग-अलग संकेतों की अपनी परिभाषाएं बताई गई हैं। आइए जानते हैं इनके अनुसार आपकी लिखावट आपके स्वभाव के बारे में क्या संकेत देती है।
लिखावट का झुकाव बताता है भावनाओं का अंदाज
लिखते समय अक्षर किस दिशा में झुकते हैं, इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
दाईं ओर झुकी लिखावट: जिनकी लिखावट में शब्द दाईं ओर झुकते हैं उन्हें आमतौर पर मिलनसार और भावुक स्वभाव का माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोग दूसरों से आसानी से जुड़ जाते हैं और भविष्य में अपने रिश्तों को लेकर हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं।
बाईं ओर झुकी लिखावट: जिन लोगों की लिखावट में बाईं ओर झुकाव होता है, वे थोड़े संकोची या रिजर्व स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपनी भावनाओं को हर किसी के सामने आसानी से व्यक्त नहीं करते और अपने विचारों व निजी जीवन को ज्यादा महत्व देते हैं।
सीधी लिखावट: सामुद्रिक शास्त्र और ग्राफोलॉजी में सीधी लिखावट को भावनाओं पर नियंत्रण और व्यावहारिक सोच रखने वाला माना जाता है। ऐसे व्यक्ति फैसले लेते समय भावनाओं के बजाय तर्क को महत्व देते हैं।
अक्षरों का आकार भी देता है संकेत
लिखावट के अक्षर बड़े हैं या छोटे, इससे भी सामने वाले के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।
बड़े अक्षर: ऐसी लिखावट वाले लोगों को आत्मविश्वासी, खुले विचारों वाला और हर स्थान और अवसर पर अपनी मौजूदगी का अहसास दूसरों को कराने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं और उनके लिए यह काम बहुत ज्यादा आसान भी होता है।
छोटे अक्षर: छोटी लिखावट को एकाग्रता, बारीकी से काम करने और शांत स्वभाव से जोड़कर देखा जाता है। जिनकी भी ऐसी लिखावट होती है, वे बहुत ही फोकस्ड होते हैं और दूसरों की जगह केवल खुद के काम पर ध्यान देते हैं।
शब्दों के बीच की दूरी
लिखावट में शब्दों के बीच कितनी जगह छोड़ी जाती है, यह भी व्यक्तित्व से जुड़े कई संकेत देता है।
पास-पास लिखना: जिसकी भी लिखावट बहुत अधिक पास-पास होती है, वह बहुत ज्यादा मिलनसार स्वभाव का होता है। ऐसे लोग बहुत जल्दी दूसरों के साथ घुल-मिल जाते हैं। ऐसे लोग बहुत ज्यादा सोशल होते हैं और उन्हें नए-नए लोगों से मिलना, बातें करना और उनके साथ संपर्क बनाना बहुत अच्छा लगता है।
दूर-दूर लिखना: जो लोग बहुत ज्यादा दूर-दूर लिखते हैं, उन्हें स्वतंत्र सोच वाला कहा जाता है। ऐसे लोगों को अपने मी-टाइम से बहुत प्यार होता है। ये लोग पहले अपने बारे में और फिर दूसरों के बारे में सोचते हैं। अपनी स्पेस में ये लोग किसी को नहीं घुसने देते हैं।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: व्यक्ति के चलने का तरीका खोलता है उसके स्वभाव के राज, जानें चाल से कैसे पहचानें व्यक्तित्व
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: हथेली के पीछे कम या ज्यादा बाल खोलते हैं आपकी किस्मत के कई राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
