सामुद्रिक शास्त्र: किस्मत के होते हैं बहुत धनी, जिन लोगों के हाथों की उंगलियां होती हैं 'मोटी'
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मोटी और भरी हुई उंगलियां व्यक्ति के स्वभाव, धन और भाग्य से जुड़ी कई बातें बताती ...और पढ़ें

जानिए मोटी उंगलियों वाले लोगों का स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मोटी उंगलियां धन और आर्थिक स्थिरता का संकेत देती हैं।
ऐसे लोग मेहनती, धैर्यवान और परिवार को महत्व देते हैं।
महिलाओं के लिए मोटी उंगलियां भाग्यशाली मानी जाती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के जीवन की कई सारी बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। खासतौर पर व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा, इस बारे में काफी हद तक संकेत मिल जाते हैं। किसी भी व्यक्ति के हाथों की उंगलियां भी बहुत कुछ कहती हैं। माना जाता है कि उंगलियों की लंबाई, मोटाई और बनावट व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन में मिलने वाले अवसरों के बारे में संकेत देती है।
जिन लोगों की उंगलियां सामान्य से थोड़ी मोटी, भरी हुई और मजबूत दिखाई देती हैं, सामुद्रिक शास्त्र में उनके व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ खास बातें बताई गई हैं। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
धन और स्थिरता से जुड़ी होती है मान्यता
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मोटी और भरी हुई उंगलियों वाले लोग भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता को महत्व देते हैं। ऐसे लोग धन को संभालने और अपनी जरूरतों के अनुसार खर्च करने में विश्वास रखते हैं। धन कमाने के लिए इन लोगों को मेहनत करनी पड़ती हैं, इसलिए धन की कीमत को ये बखूबी समझते हैं और कभी भी फिजूल खर्च नहीं करते हैं। ये लोग भविष्य के लिए बचत करने पर भी ध्यान देते हैं। इसी कारण इनके जीवन में धीरे-धीरे आर्थिक मजबूती आ जाती है।
मेहनती और धैर्यवान होते हैं
मोटी उंगलियों को सामुद्रिक शास्त्र में मेहनत और स्थिर स्वभाव से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे लोगों के बारे में माना जाता है कि वे किसी भी काम को अधूरा छोड़ना पसंद नहीं करते। ये धैर्यवान होते हैं और जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़े तो ये लोग पीछे नहीं हटते हैं।
परिवार को देते हैं खास महत्व
भरी और मोटी उंगलियों वाले लोगों के बारे में यह भी कहा जाता है कि वे अपने परिवार और रिश्तों को लेकर काफी गंभीर होते हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करना और अपनों की मदद करना इनके लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे लोग रिश्तों में जिम्मेदारी निभाने वाले और भरोसेमंद माने जाते हैं। मुश्किल समय में परिवार के साथ इन्हें खड़ा हुआ पाया जाता है।
महिलाओं के लिए मानी जाती हैं शुभ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की मोटी और भरी हुई उंगलियां होती हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियां अपने परिवार के लिए देवी लक्ष्मी से कम नहीं होती हैं। विवाह के बाद ऐसी महिलाओं के जीवनसाथी और परिवार को भी उनके भाग्य का लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: हमेशा ऊंचा उड़ने की सोचते हैं, जिनके ऐसे होते हैं हाथ, 3 कमियों के कारण रह जाते हैं पीछे
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: भौंह पर कट, तिल या कम बाल होने क्या मतलब होता है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
