Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, ग्रह क्लेश होंगे दूर

    Updated: Mon, 05 May 2025 03:54 PM (IST)

    मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi Vrat 2025) पर भगवान विष्णु की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस शुभ दिन पर व्रत रखते हैं उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इस साल यह एकादशी 8 मई को मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी के उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान विष्णु को खुश करने के लिए मोहिनी एकादशी का दिन बेहद पावन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विभन्न पूजा नियमों का पालन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस व्रत को रखते हैं, उनके सभी पापों का अंत होता है। इसके साथ ही संतान से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी (Mohini Ekadashi Vrat 2025) 8 मई 2025 को मनाई जाएगी। वहीं, इस दिन श्री हरि को कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। इससे मनचाहा फल मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहिनी एकादशी पर करें ये शुभ काम (Donate As Per Your Zodiac Sign)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मोहिनी एकादशी पर गुड़ या गेंहू का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर चावल, दही और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ तिथि पर कामधेनु गाय की प्रतिमा दान करनी चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मोहिनी एकादशी पर श्री हरि को पीले फल चढ़ाने चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर अन्न का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विष्णु जी के नाम पर धन का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर केसर की खीर या गुड़ श्री हरि को अर्पित करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर हल्दी का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मोहिनी एकादशी पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस शुभ तिथि पर विष्णु जी को शमी पत्र अर्पित करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गोपी चंदन व पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Bagalamukhi Jayanti 2025: बगलामुखी जयंती पर इस विधि से करें मां की आराधना, जानें पूजा से जुड़ी सभी बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।