विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 साल वनवास, फिर भी कभी मलिन नहीं हुए कपड़े! आखिर क्या था माता सीता के वस्त्रों का दिव्य रहस्य?

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:52 PM (IST)

रामायण काल में माता सीता के 14 वर्ष के वनवास के दौरान उनके वस्त्रों के हमेशा स्वच्छ रहने का रहस्य ...और पढ़ें

माता अनसूया और सीता जी दिव्य वस्त्रों के साथ  (Picture Credit: AI Generated)

माता अनसूया और सीता जी दिव्य वस्त्रों के साथ  (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. माता सीता के वस्त्र वनवास में भी स्वच्छ रहे।

  2. माता अनुसूया ने दिए थे दिव्य और अक्षय वस्त्र।

  3. वाल्मीकि रामायण में मिलता है इस भेंट का वर्णन।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण काल के ऐसे कई किरदार हैं जिनके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हैं। यही नहीं भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास से न जाने कितनी ऐसी कथाएं हैं जिसके बारे में सभी को जान लेना चाहिए। कई ऐसी अनसुनी गाथाएं हैं, जो आज भी लोगों को आश्चर्यचकित करती हैं।

इनमें माता सीता से जुड़ा एक प्रसंग रोचक है जिसमें माता सीता के वस्त्रों के बारे में बताया गया है। वनवास के दौरान अनेक कठिनाइयों और परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी माता सीता के वस्त्र कभी मलिन नहीं हुए।

आखिर जंगलों में रहने और सभी प्रकार के कष्ट सहने के बाद भी उनके वस्त्र कैसे स्वच्छ बने रहे? इसके पीछे माता अनुसूया के तपोबल और उनके द्वारा दिए गए एक दिव्य उपहार की कथा प्रचलित है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

जब ऋषि अत्रि के आश्रम पहुंचे श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण

रामायण की एक प्रचलित कथा के अनुसार, जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास पर निकले, उस समय माता सीता ने महल के वस्त्र और गहने त्याग दिए और साधारण वस्त्र धारण कर लिए। यही नहीं वनवास में श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण कई विद्याओं की प्राप्ति के लिए ऋषि-मुनियों के आश्रम पहुंचे।

उन्हीं में से एक थे अत्रि ऋषि, जिनके आश्रम में उन्हें भेंट स्वरूप कई शक्तियां मिलीं। उसी समय अत्रि ऋषि की पत्नी माता माता अनुसूया ने सीता जो को भी कुछ ऐसी भेंट प्रदान कीं, जिसमें उनके वस्त्र और गहने शामिल थे।

माता अनुसूया को अपने तप, त्याग और पतिव्रता धर्म के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। माता ने सीता जी को वस्त्र प्रदान करने के साथ दांपत्य जीवन, धैर्य और पत्नी धर्म के महत्व के बारे में भी बताया।

माता अनुसूया ने सीता जी को दिए दिव्य वस्त्र

माता अनुसूया ने सीता जी को जो दिव्य वस्त्र प्रदान किए उनके खासियत यही थी कि वो कभी भी मिलन नहीं होंगे और हमेशा नए जैसे दिखाई देंगे।

यह वस्त्र माता अनसूया को स्वयं अग्निदेव ने उनके तपोबल से प्रसन्न होकर प्रदान किए थे। उस दिव्य साड़ी की विशेषता थी कि वह न तो कभी पुरानी या मलिन नहीं होती थी और न ही उसमें कोई दाग लग सकते थे। इस दिव्या वस्त्र में अग्निदेव का तेज समाहित था।

रामायण में मिलता है इसका वर्णन

वाल्मीकि रामायण के अयोध्याकाण्ड के सर्ग 118, श्लोक 18 से 21 में इस भेंट का वर्णन एक श्लोक के माध्यम से दिखाया गया है।

श्लोक 18- इदं दिव्यं वरं माल्यं वस्त्रमाभरणानि च।
अङ्गरागं च वैदेहि महार्हं चानुलेपनम्॥

श्लोक का अर्थ- हे वैदेही! यह दिव्य एवं और माला, वस्त्र, आभूषण, अंगराग यानी सुगंधित उबटन और बहुमूल्य अनुलेपन यानी चंदन आदि लेप मैं तुम्हें प्रदान करती हूं।

श्लोक 19:मया दत्तमिदं सीते तव गात्राणि शोभयेत्।
अनुरूपमसंक्लिष्टं नित्यमेव भविष्यति॥

श्लोक का अर्थ- हे सीते! मेरे द्वारा दिए गए ये दिव्य वस्त्र और आभूषण तुम्हारे अंगों की शोभा बढ़ाएंगे। ये सदैव तुम्हारे अनुरूप ही रहेंगे और कभी मलिन या पुराने नहीं होंगे।

श्लोक 20: अङ्गरागेण दिव्येन लिप्ताङ्गी जनकात्मजे।
शोभयिष्यसि भर्तारं यथा श्रीर्विष्णुमव्ययम्॥

श्लोक का अर्थ- हे जनकनंदिनी सीता! इस दिव्य और सुगंधित उबटन को अपने शरीर पर लगाकर तुम अपने पति प्रभु श्रीराम की शोभा उसी प्रकार बढ़ाओगी, जैसे माता लक्ष्मी अविनाशी भगवान विष्णु की शोभा बढ़ाती हैं।

श्लोक 21: सा वस्त्रमङ्गरागं च भूषणानि स्रजस्तथा।
मैथिली प्रतिजग्राह प्रीतिदानमनुत्तमम्॥

श्लोक का अर्थ- सीता जी ने अनसूया माता द्वारा प्रेमपूर्वक दिए गए उन उत्तम वस्त्रों, अंगराग, आभूषणों और मालाओं को आदरपूर्वक स्वीकार किया।

रामायण में लिखे श्लोक उन वस्त्रों की खासियत बताते हैं जो वनवास के दौरान सीता जी को माता अनसूया ने प्रदान किए थे। यही नहीं इन वस्त्रों की खासियत भी रामायण में बताई गई है।

यह भी पढ़ें- धरती माता या सुनैना नहीं, एक असुर कन्या थी देवी सीता की मां! अद्भुत रामायण में लिखा है जानकी से जुड़ा खास प्रसंग

यह भी पढ़ें- सीता मां के साथ आश्रम की जमीन भी उठा ले गया था रावण? कंब रामायण में मिलता है हरण से जुड़ा से अनसुना प्रसंग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।