धरती माता या सुनैना नहीं, एक असुर कन्या थी देवी सीता की मां! अद्भुत रामायण में लिखा है जानकी से जुड़ा खास प्रसंग
रामायण के विभिन्न संस्करणों में माता सीता के जन्म की अलग-अलग कथाएं मिलती हैं। अद्भुत रामायण के अनुसार, मंदोदरी सीता ...और पढ़ें

अद्भुत रामायण में माता सीता की मां मंदोदरी (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
अद्भुत रामायण में सीता के जन्म की अनोखी कथा का वर्णन।
मंदोदरी को माता सीता की जैविक मां बताया गया है।
राजा जनक ने सीता को खेत में पाया और पाला।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण के कुछ संस्करणों में ऐसी कथाओं का वर्णन है जो हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। माता सीता हरण की गाथाओं के साथ राम और रावण के युद्ध के बीच रामायण ग्रंथ की पूरी पटकथा घूमती है। हाल ही रामायण फिल्म के बीच माता सीता का योद्धा स्वरूप तो सामने आया और उनके जन्म को लेकर भी मन में कई सवाल आने लगे।
हम सभी जानते हैं कि माता सीता राजा जनक को खेतों के जोताई करते समय मिली थीं और उन्हें इसी वजह से धरती की पुत्री भी कहा जाता है। यही नहीं उन्हें जनक नंदिनी और माता सुनैना की पुत्री के रूप में भी जाना जाता है। वहीं माता सीता के जन्म और उनकी असली मां को लेकर भी कई सवाल सामने आते हैं कि आखिर उनकी असली माता कौन थीं?
आइए आपको बताते हैं अद्भुत रामायण में मिलने वाली एक ऐसी ही गाथा जिओ माता सीता के जन्म और उनकी असली माता के बारे में बताती है।
अद्भुत रामायण में माता सीता के जन्म की कथा
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, माता सीता का जन्म सामान्य रूप से नहीं हुआ था। राजा जनक जब यज्ञ के लिए भूमि तैयार कर रहे थे, तब उन्हें धरती से एक कन्या प्राप्त हुई। राजा जनक और रानी सुनैना ने उनका पालन-पोषण किया और वो आगे चलकर उन्हीं की पुत्री कहलाईं। यही नहीं माता सीता इस तरह मिथिला की राजकुमारी बनीं।
वहीं, अद्भुत रामायण में उनके जन्म से जुड़ा एक अलग प्रसंग मिलता है। इस कथा के अनुसार, रावण ऋषियों को परेशान करता था और उनसे कर के रूप में उनका रक्त एकत्र करता था। एक बार उसने ऋषि-मुनियों के रक्त को एक पात्र में भरकर रख दिया। यही नहीं उसके बाद रावण तपस्या करने दूर चला गया।
उस समय मंदोदरी ने उस पात्र में रखे रक्त को विष समझकर पी लिए, क्योंकि वो रावण के आचरणों से अत्यंत दुखी थीं। इसके बाद एक अप्रत्याशित घटना हुई और मंदोदरी गर्भवती हो गईं, जिससे माता सीता का जन्म हुआ।
मंदोदरी और माता सीता का क्या है संबंध?
अद्भुत रामायण की कथा के अनुसार, मंदोदरी के गर्भ से उत्पन्न कन्या भविष्य में रावण के विनाश का कारण बन सकती है। इस वजह से उसे एक मिट्टी के घड़े में रखकर रावण ने मिथिला में खेतों के बीच रख दिया।
उसी कन्या को राजा जनक ने खेत में हल चलाते समय प्राप्त किया और उनका नाम सीता रखा गया। इस प्रकार, माता सीता का जन्म रावण की पत्नी मंदोदरी के गर्भ से हुआ और राजा जनक ने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में अपनाया।
अगर हम वाल्मीकि रामायण की बात करें, तो उसमें माता सीता को राजा जनक द्वारा प्राप्त कन्या और भूमिजा बताया गया है। मंदोदरी को उनकी जैविक माता बताने वाला प्रसंग वाल्मीकि रामायण की मूल कथा में नहीं मिलता है, लेकिन यह अद्भुत रामायण से जुड़ी एक अनसुनी गाथा है।
यह भी पढ़ें- माता सीता ने भी दिखाया था रणभूमि में शौर्य, Ramayana के बाद चर्चा में जानकी का यह रूप; पढ़ें क्या है सच्चाई?
यह भी पढ़ें- कबंध रामायण का वो विचित्र राक्षस, जिसके हाथों में ही छिपी थी माता सीता को खोजने की सबसे बड़ी चाबी!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।