Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mantra Jaap: रोजाना करेंगे इन मंत्रों का जप, तो दुर्भाग्य छोड़ देगा आपका पीछा

    कभी-कभी बड़ी कोशिश के बाद भी दुर्भाग्य व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ता। इसके लिए हिंदू शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका जप रोजाना करने से व्यक्ति को जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ये मंत्र आपकी धन की समस्या से लेकर तनाव तक की स्थिति को सुधारने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 30 Jan 2025 06:02 PM (IST)
    Hero Image
    Mantra Jaap रोजाना किन मंत्रों का जप करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मंत्रोच्चारण को खास महत्व दिया गया है। अगर आप मंत्रोच्चारण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तो इससे होने वाले लाभ आपको चकित कर देंगे। न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सेहत की दृष्टि से भी मंत्रोंच्चाण (Mantra Jaap Benefits) को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। यह आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होगा मानसिक शांति का अनुभव

    गायत्री मंत्र - ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

    गायत्री मंत्र सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना गया है। नियमित रूप से इसका जाप करने से जातक को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपको इस मंत्र का जप कम-से-कम 108 बार करना चाहिए। इससे नकारात्मकता आपसे दूर बनी रहती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    दूर होंगे सभी कष्ट

    हनुमान चालीसा, तुलसीदास जी द्वारा रचित एक लोकप्रिय कृति है, जिसमें मुख्य रूप से बजरंगबली के गुणों का वर्णन किया गया है। धार्मिक मान्यता है कि अगर आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे पवनपुत्र आपसे प्रसन्न होते हैं।

    हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में आ रहे सभी प्रकार के संकट दूर होते चले जाते हैं। इसी के साथ मंगलवार के दिन तो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए, इससे हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें - Laxmi Mantra: शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी के नामों का मंत्र जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    (Picture Credit: Freepik)

    नहीं आएगी धन की समस्या

    महालक्ष्मी मंत्र - ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

    हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में अगर आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना श्रद्धाभाव से लक्ष्मी जी के महालक्ष्मी मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को धन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही दुर्भाग्य भी उसका पीछा छोड़ देता है।

    यह भी पढ़ें - Basant Panchami 2025: देवी सरस्वती को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो वसंत पंचमी पर इस तरह करें वंदना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।