Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन विशेष चीजों का दान, प्रसन्न होंगे सूर्य और शनि देव

    हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का दिन बेहद खास माना गया है। यह हर साल की तरह इस साल (Makar Sankranti 2025 Date) पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य की आराधना करने और दान-पुण्य करने से घर में खुशहाली आती है तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना चाहिए।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Tue, 14 Jan 2025 02:26 PM (IST)
    Hero Image
    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें ये दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 14 जनवरी यानी आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। संक्रांति इस बार बाघ पर सवार होकर आ रही है, जिसका उपवाहन घोड़ा है। यह वही पावन दिन है, जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं। इस दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही खरमास समापन होता है। वहीं, इस दिन दान का बड़ा ही महत्व है। कहते हैं कि इस पर्व (Makar Sankranti 2025 Daan) पर दान करने से अन्न-धन में बरकत होती है, तो आइए यहां पर जानते हैं कि राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार करें ये दान (Makar Sankranti Par Kya Daan Karen)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करना चाहिए, इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर तिल का दान करना चाहिए, इससे जीवन में शुभता आती है।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर खिचड़ी का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस मौके पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर काले तिल और गर्म कपड़े का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर काले तिल और गुड़ का दान चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर गर्म कपड़े का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर देसी घी और खिचड़ी का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर करें बप्पा के इस स्तोत्र का पाठ, धन-धान्य से भर जाएगा घर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।